आखिर केरल में ही क्यों फैल रहा है निपाह वायरस? जानिये क्या कहते हैं एक्सपर्ट...
2018 के बाद से केरल में निपाह के चौथे प्रकोप में इस साल कुल छह मामले सामने आए हैं, जिससे राज्य लगभग एक घेरे में आ गया है और जगह-जगह कोविड जैसे नियंत्रण क्षेत्र बनाए गए हैं। शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए गए हैं, उच्च जोखिम वाले रोगियों को अपने घरों से बाहर नहीं निकलने के लिए कहा गया है।
सख्त रोकथाम उपायों के अलावा, सरकार इलाज पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है क्योंकि भारत ने इलाज के लिए मोनोक्लोनल एंटीबॉडी की खरीद के लिए ऑस्ट्रेलिया से संपर्क किया है।

केरल में कैसे फैला निपाह?
बताते चलें कि केरल में निपाह का पहला प्रकोप 2018 में हुआ था। 2018 से पहले, भारत में निपाह का दो और प्रकोप देखा गया था लेकिन दोनों पश्चिम बंगाल में थे। 2018 के बाद निपाह के सभी प्रकोप केवल केरल से रिपोर्ट किए गए। 2019 में एर्नाकुलम में एक मामला सामने आया था। 2021 में कोझिकोड में निपाह से एक मौत हुई थी। निपाह एक ज़ूटोनिक वायरस है और जानवरों और लोगों के बीच फैल सकता है। किसी व्यक्ति को यह वायरस संक्रमित फल, जानवर या किसी अन्य संक्रमित व्यक्ति से मिल सकता है।
भारतीय मेडिकल एसोसिएशन सार्वजनिक स्वास्थ्य स्थायी समिति के अध्यक्ष डॉ ए अल्थफ ने कहा कि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि पहले व्यक्ति को निपाह कैसे हुआ। "केरल में निपाह वायरस का पहला प्रकोप मई 2018 में हुआ था... सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हम अभी भी नहीं जानते हैं कि प्राथमिक मामले में यह बीमारी कैसे फैली। यह मुख्य पहलू है जिस पर हमें अभी ध्यान देना है।
पहला संक्रमण प्रकृति से फैला लेकिन ये मालूम नहीं है कि ये चमगादड़ था या कोई अन्य जानवर या फलों से। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने कहा कि वर्तमान प्रकोप 2018 जितना डरावना नहीं है जब राज्य को संक्रमण से लड़ने का कोई अनुभव नहीं था।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के एक सर्वेक्षण से पता चला है कि निपाह वायरस नौ राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चमगादड़ों की आबादी के बीच फैल रहा है। निपाह वायरल एंटीबॉडीज केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय और पांडिचेरी में पाए गए। लेकिन निपाह केवल केरल में ही क्यों फिर से उभर रहा है?
विशेषज्ञों के मुताबिक इसकी कई व्याख्याएं हो सकती हैं। निपाह वायरस संभवतः केरल के चमगादड़ों की आबादी में स्थानिक हो गया है। निपाह फैलने का एक अन्य सांस्कृतिक कारण ताजा ताड़ी या मीठे पेड़ का रस पीने का रिवाज है जो संक्रमित चमगादड़ों से दूषित हो सकता है। विशेषज्ञों ने इस संभावना से इंकार नहीं किया है कि निपाह का अन्य राज्यों में पता नहीं चल सका है।












Click it and Unblock the Notifications