Nipah virus: केरल के कोझिकोड में सभी शैक्षणिक संस्थान 24 सितंबर तक बंद, 1080 लोगों पर खतरा
Nipah virus in Kerala: केरल में निपाह वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य सरकार ने कोझिकोड (Kozhikode) जिले में स्कूल और कॉलेज समेत सभी शैक्षणिक संस्थान 24 सितंबर तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। इस बीच जिला प्रशासन ने कहा कि पूरे सप्ताह ऑनलाइन क्लास कराई जाएंगी।
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा है कि वर्तमान में संक्रमित व्यक्तियों की संपर्क सूची में 1,080 लोग हैं। जबकि 130 लोगों को शुक्रवार को इस सूची में नया शामिल किया गया है।

इन सभी में से लिस्ट में 327 लोग स्वास्थ्य कर्मी हैं। अन्य जिलों में कुल 29 लोग निपाह संक्रमित लोगों की संपर्क सूची में हैं। वीना जॉर्ज ने कहा, उनमें से 22 मलप्पुरम से, एक वायनाड से और तीन-तीन कन्नूर और त्रिशूर से हैं।
उच्च जोखिम वाली श्रेणी में 175 आम लोग और 122 स्वास्थ्यकर्मी हैं। स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने ने आगे बताया कि संपर्क सूची में लोगों की संख्या बढ़ने की संभावना है क्योंकि 30 अगस्त को मरने वाले व्यक्ति का सैंपल टेस्ट पॉजिटिव आया है। 30 अगस्त को मरने वाले व्यक्ति के दाह संस्कार में शामिल होने वाले कम से कम 17 लोगों को अलग-अलग रखा गया है।
निपाह मामलों का इलाज करने वाले सभी अस्पतालों को दिन में दो बार बैठक करने के लिए एक मेडिकल बोर्ड बनाना चाहिए और रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को सौंपनी चाहिए। जिला कलेक्टर ने राज्य के संक्रामक रोग नियंत्रण प्रोटोकॉल के आधार पर इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
केरल में अब तक निपाह वायरस के छह सकारात्मक मामले सामने आए हैं। वहीं दो लोगों की मौत हो चुकी है।जबकि सक्रिय मामलों में से चार का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications