जम्मू में बस खड्ड में गिरी, 9 मरे
जम्मू। जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में कल शुक्रवार की रात एक बस गहरे गड्डे में गिर गई, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गयी और 21 घायल हो गये हैं। यह बस रियासी कस्बे से पनासा गांव की ओर जा रही थी, तभी सड़क से फिसलकर गड्डे में जा गिरी।
पुलिस के अनुसार आठ लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गयी।

घटना में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications