वाराणसी में पीएम मोदी और इमैनुअल मैक्रों के साथ दिखने वाली महिला आखिर कौन हैं? जानिए

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे तो उनके साथ एक महिला भी मौजूद थीं। प्रोजेक्ट लॉन्च से लेकर गंगा में बोट राइडिंग तक, ये महिला उनके साथ हर जगह मौजूद थीं। ये महिला और कोई नहीं, बल्कि निलाक्षी सिन्हां हैं।

Recommended Video

    PM Modi के साए की तरह साथ रहने वाली LADY का सच, MUST WATCH | वनइंडिया हिंदी
    Nilakshi Sinha

    नई दिल्ली। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे तो उनके साथ एक महिला भी मौजूद थीं। प्रोजेक्ट लॉन्च से लेकर गंगा में बोट राइडिंग तक, ये महिला उनके साथ हर जगह मौजूद थीं। ये महिला और कोई नहीं, बल्कि निलाक्षी सिन्हां हैं। निलाक्षी ने नरेंद्र मोदी और इमैनुअल मैक्रों के बीच ट्रांसलेटर का काम किया।

    ट्रांस्लेटर हैं निलाक्षी सिन्हा

    ट्रांस्लेटर हैं निलाक्षी सिन्हा

    निलाक्षी सिन्हां वाराणसी में नरेंद्र मोदी और इमैनुअल मैक्रों के साथ हर जगह दिखाई दे रहीं थीं। और दे भी क्यों न, दो देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीत भाषा के अंतर को कम करने का काम निलाक्षी का ही था। निलाक्षी प्रधानमंत्री मोदी की ऑफिशियल ट्रांसलेटर हैं और विदेशी से आए मेहमान की भाषा को ट्रांसलेट करती हैं।

    फ्रेंच भाषा में है निलाक्षी की पकड़

    फ्रेंच भाषा में है निलाक्षी की पकड़

    निलाक्षी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अब तक 14 विदेश यात्रा पर जा चुकी हैं। निलाक्षी आईएफएस अफसर हैं और फ्रेंच भाषा में उनकी खासी पकड़ है। वो हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली और फ्रेंच काफी अच्छे से बोल लेती हैं। फिलहाल वो विदेश मंत्रालय के पश्चिम अफ्रीका डिविजन में डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। निलाक्षी ने पेरिस से फ्रेंच लिट्रेचर और लैंग्युएज में पढ़ाई की है।

    मोदी के साथ कई फॉरेन ट्रिप पर गई हैं निलाक्षी

    मोदी के साथ कई फॉरेन ट्रिप पर गई हैं निलाक्षी

    इससे पहले जब मोदी फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांकोइस होलैंड से मिले थे, तब भी निलाक्षी उनके साथ मौजूद थीं। निलाक्षी की ही तरह गुरदीप कौर चावला भी मोदी के लिए ट्रांसलेटर का काम करती हैं। वो मौदी के साथ कई फॉरेन ट्रिप्स पर जा चुकी हैं। निलाक्षी और गुरदीप का काम भले ही आसान लगता हो, लेकिन ऐसा नहीं है। बतौर ट्रांसलेटर उन्हें इस बात का ध्यान रखना होता है कि सभी बात एकदम सटीक ट्रांस्लेट हों।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+