Night Curfew News: पंजाब में 27 दिसंबर तक नहीं लगेगा नाइट कर्फ्यू
Night Curfew News: पंजाब में 27 दिसंबर तक नहीं लगेगा नाइट कर्फ्यू
नई दिल्ली। Night Curfew In Punjab. पंजाब सरकार ने कोरोना वायरस( Coronavirus) के बढ़ते मामलों के चलते एक बार फिर से कर्फ्यू लगाने का फैसला किया, लेकिन 24 दिसंबर की रात को पंजाब में नाइट कर्फ्यू नहीं लगगा। वहीं 25 से लेकर 27 दिसंबर के बीच फतेहगढ़ साहिब में इस कर्फ्यू में छूट दी गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि क्रिसमस और शहीदी सभा को देखते हुए 24 दिसंबर की रात के साथ-साथ 27 दिसंबर की रात तक कर्फ्यू नहीं रहेगा।

कोरोना को देखते हुए पंजाब में रात्रि कर्फ्यू लगा हुआ है, लेकिन क्रिसमस के मौके पर पंजाब सरकार ने रात्रि कर्फ्यू में छूट दी है। सरकार ने क्रिसमस को देखते हुए 24 दिसंबर की रात के लिए नाइट कर्फ्यू हटा दिया है। वहीं शहीदी सभा के लिए फतेहगढ़ साहिब में 25 दिसंबर से 27 की रात तक कर्फ्यू नहीं रहेगा।
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कोरोना की दूसरी को देखते हुए रात्रि कर्फ्यू लगया गया है। जो रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। इन चार दिनों के लिए सिर्फ कर्फ्यू में राहत दी गई है। सरकार का कहना है कि क्रिसमम को देखते हुए चर्च आने-जाने वालों की दिक्कत न हो इसलिए आज रात कर्फ्यू हट ली गई है। वहीं शहीदी जोड़ मेले में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को राहत देत हुए 25 से 27 तक नाइट कर्फ्यू में राहत दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications