पंजाब में बढ़ रहे कोरोना के नए मामले, इस शहर में लगा नाइट कर्फ्यू

चंडीगढ़: नए साल के पहले महीने में कोरोना वायरस के केस तो कम हुए। साथ ही देशभर में टीकाकरण अभियान भी चलने लगा, लेकिन अब हालात फिर से बिगड़ने लगे हैं, जिस वजह से कई शहरों में कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही। जिसको देखते हुए सरकार को शख्त कदम उठाने पड़ रहे हैं। इसी क्रम में पंजाब के जालंधर जिले में भी नाइट कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी कर दिया गया है।

corona

सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक जालंधर में प्रशासन कोरोना के नए मामलों की मॉनिटरिंग कर रहा है। जिस वजह से वहां पर नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया गया है। जिसके तहत रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक लोगों के घरों से बाहर निकलने पर पाबंदी रहेगी। हालांकि सरकार ने नाइट कर्फ्यू के दौरान जरूरी सेवाओं को छूट दी है। वैसे तो ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया, लेकिन कब तक रहेगा इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

मामले में जालंधर के डीसी घनश्याम थोरी ने कहा कि कोरोना महामारी का खतरा अभी टला नहीं है। ऐसे में लोगों को मास्क के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए। साथ ही सरकार ने जो नियम तय किए हैं, उसका पालन करना चाहिए। वहीं दूसरी ओर स्कूली बच्चे भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिस वजह से प्रशासन की चिंता और ज्यादा बढ़ गई।

Recommended Video

      Coronavirus India Update : 24 घंटे में 18 हजार से ज्यादा नए Covid 19 केस,108 की मौत | वनइंडिया हिंदी

      पंजाब में कितने कोरोना केस?
      देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1.11 करोड़ हो गई है, जिसमें से 1.57 लाख लोगों की मौत हुई है, जबकि 1.08 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं, जिस वजह से सक्रिय मामलों की संख्या सिर्फ 1,77,444 ही है। पंजाब भी कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित है, जहां 1,86,189 मामले सामने आए हैं। इसमें से 5,898 की मौत हुई है, जबकि 1,73,630 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+