हिमाचल प्रदेश के चार जिलों में भी लगा नाइट कर्फ्यू, 31 दिसंबर तक स्कूल-कॉलेज भी बंद

हिमाचल के 4 जिलों में लगा नाइट कर्फ्यू, कल से होगी शुरुआत

शिमला। कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ शहरों में नाइट कर्फ्यू के बाद अब हिमाचल प्रदेश के भी चार जिलों में नाइट कर्फ्यू की घोषणा कर दी गई है। सोमवार को राज्य सरकार की कैबिनेट मीटिंग में कोरोना की रोकथाम से संबंधित कई अहम फैसले लिए गए, जिसमें राज्य के 4 जिलों में नाइट कर्फ्यू की घोषणा भी अहम फैसला था।

Recommended Video

    हिमाचल प्रदेश के चार जिलों में भी लगा नाइट कर्फ्यू, 31 दिसंबर तक स्कूल-कॉलेज भी बंद
    Himachal pradesh

    इन जिलों में लगा नाइट कर्फ्यू

    जानकारी के मुताबिक, हिमाचल की राजधानी शिमला, कुल्लू, मंडी और कांगड़ा जिले में नाइट कर्फ्यू घोषित कर दिया गया है। इन जिलों में रात 8 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। नाइट कर्फ्यू की शुरुआत मंगलवार 24 नवंबर से होगी।

    31 दिसंबर तक शिक्षण संस्थान भी बंद

    इसके अलावा कैबिनेट मीटिंग में स्कूल और कॉलेजों को लेकर भी अहम फैसला लिया गया। सरकार ने 31 दिसंबर तक राज्य में सभी शिक्षण संस्थानों को बंद करने का फैसला किया है। इसके अलावा राज्य में 15 दिसंबर तक सभी तरह के सामूहिक कार्यक्रमों पर भी रोक रहेगी। इस दौरान ना कोई, धार्मिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे।

    इन तीन राज्यों में कहां-कहां लगा हुआ है नाइट कर्फ्यू

    आपको बता दें कि नाइट कर्फ्यू का फैसला इससे पहले गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश की सरकारें ले चुकी हैं। आपको बता दें कि गुजरात के अहमदाबाद में तीन दिन का नाइट कर्फ्यू लगा था तो वहीं मध्य प्रदेश के इंदौर, भोपाल, ग्वालियर,रतलाम और विदिशा में 21 नवंबर से नाइट कर्फ्यू घोषित कर दिया गया है। ये नाइट कर्फ्यू अगले आदेश तक जारी रहेगा। इसके अलावा राजस्थान में जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, बीकानेर, अजमेर, अलवर और भीलवाड़ा में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+