राहुल के बाद केजरीवाल भी नीडो के लिए पहुंचे जंतर-मंतर
यही नहीं केजरीवाल सिटी सेंटर में प्रदर्शनकारियों के साथ शामिल हुए और छात्रों को भरोसा दिलाया कि नीडो के साथ जो अन्याय हुआ है उसे न्याय जरूर मिलेगा। सीएम अरविंद केजरीवाल ने मामले की त्वरित जांच और शीघ्र न्याय का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा, "दंडाधिकारी की जांच 3 से 4 सप्ताह में पूरी हो जाएगी। यदि पुलिसकर्मी भी संलिप्त होंगे तो उन्हें भी सजा हर हालत में मिल कर रहेगी।
इससे पहले अल्पसंख्यक मामलों के राज्यमंत्री निनांग एरिंग के नेतृत्व में पूर्वोत्तर के विद्यार्थियों, नेताओं और समाजिक कार्यकर्ताओं के एक दल ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे से मुलाकात की और छात्र की मौत की न्यायिक जांच और नस्लवाद के खिलाफ कानून बनाए जाने की मांग की। वैसे छात्र निडो तानिया पर जानलेवा हमला करने के आरोप में गिरफ्तार तीनों व्यक्ति सुंदर सिंह, पवन फरमानिया और फरमान दिल्ली की एक अदालत ने 18 फरवरी तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
गौरतलब है कि दिल्ली के लाजपत नगर बाजार में 29 जनवरी को दो दुकानदारों ने निडो तानिया (19) की पिटाई की थी। इसके बाद अगले दिन गुरुवार को अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी।
इस मामले की प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी 'घोर निंदा करते' हुए कहा कि दोषियों को सजा दिलाने के लिए 'हर संभव प्रयास' किए जाएंगे। प्रधानमंत्री ने कहा है, "निडो तानिया पर हमला अत्यंत निंदनीय है। निडो की मौत की असली वजह का पता केवल अंत्यपरीक्षण की रिपोर्ट सामने आने के बाद ही चल सकेगा, फिर भी जो हिंसा हुई वह त्रासद और शर्मनाक है।" हत्यारों को सजा हर हालत में मिलेगी। आपको बता दें कि रविवार से ही जंतर मंतर पर पूर्वोत्तर के छात्र धरना दे रहे हैं।
क्या सच में नीडो के लिए ही जंतर-मंतर पहुंचे राहुल गांधी?













Click it and Unblock the Notifications