Nickyanka Wedding: जब-जब प्रियंका और निक ने किया अपने प्यार का इजहार
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और सिंगर निक जोनस कुछ ही दिनों में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। करीब एक साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों 2 दिसंबर को सात फेरे लेंगे।

नई दिल्ली। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और सिंगर निक जोनस कुछ ही दिनों में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। करीब एक साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों 2 दिसंबर को सात फेरे लेंगे। दोनों के रिलेशनशिप की बात करें तो दोनों ने वक्त-वक्त पर एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार खुलकर किया है। फिर चाहे एक-दूसरे की फोटो पर कमेंट करना हो या मीडिया में अपने मंगेतर के बारे में बोलना, प्रियंका और निक ने कभी अपने रिश्ते को छिपाने की कोशिश नहीं की। पढ़ें ऐसे मौके जब दोनों ने एक-दूसरे के लिए प्यार का इजहार-

जब निक के प्रपोज करने पर प्रियंका ने कहा ये
निक जोनस ने प्रियंका को लंदन में उनके जन्मदिन पर प्रपोज किया था। सगाई पर प्रियंका ने कहा था कि ये बहुत ही अलग एहसास है। 'मैंने कभी महसूस नहीं किया था कि एक ब्वॉयफ्रेंड होना और एक मंगेतर होना अलग-अलग एहसास होगा। ये अलग है। इसमें गंभीरता है। आपको परिवार जैसा एहसास होता है।'

'कन... विद ऑल माय हार्ट एंड सोल'
एक साल की डेटिंग के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अगस्त में मुंबई में रोका किया था। रोके के बाद प्रियंका ने सबसे पहले निक के साथ अपनी फोटो शेयर कर अपने रिश्ते को पब्लिक किया था। एक्ट्रेस ने लिखा था, 'टेकन... विद ऑल माय हार्ट एंड सोल।' इसके बाद प्रियंका ने अपने और निक के रोके की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की थीं।

सोशल मीडिया पर दिखता रहता है दोनों का पीडीए
प्रियंका और निक जोनस सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे की फोटो पर अक्सर कमेंट करते रहते हैं। फैंस को दोनों के रिश्ते की भनक भी इन्हीं कमेंट्स से लगी थी। हाल ही में जब निक जोनस ने डायबिटीज होने का खुलासा इंस्टाग्राम पर किया था तो प्रियंका ने लिखा था, 'तुम्हारे बारे में सभी बातें स्पेशल है, डायबिटीज के साथ या उसके बिना'। निक ने भी प्रियंका संग एक फोटो पोस्ट कर लिखा था, 'जब फ्यूचर ब्राइट लग रहा हो।'

निक की इस बात पर आया प्रियंका का दिल
ये पूछे जाने पर कि उन्हें निक की कौन सी बात सबसे ज्यादा पसंद है, इसपर प्रियंका ने कहा था, 'मेरे लिए यही काम कर गया, उसे ऐसा होना चाहिए जो आपका सम्मान करता हो। इसका मतलब ये नहीं है कि वो आपके लिए कॉफी बनाकर लाए, इसका मतलब है कि वो आपकी मेहनत की इज्जत करे जो आप जिंदगी में कर रहे हैं।' प्रियंका ने कहा था कि किसी रिश्ते में उनके लिए ये सबसे जरूरी बात है। 'जो अपने काम की तरह आपके काम की भी इज्जत करे। वो सम्मान होता है।'

2 दिसंबर को सात फेरे लेंगे निक-प्रियंका
हाल ही में जब शादी के लिए निक जोनस इंडिया आए तो प्रियंका ने बड़े ही प्यारे कैप्शन के साथ उनका स्वागत किया। प्रियंका ने लिखा था, 'वेलकम होम बेबी।' प्रियंका और निक 2 दिसंबर को जोधपुर के उमेद भवन में शादी के बंधन में बंधेंगे। दोनों की शादी की रस्में गुरुवार से शुरू हो जाएंगी, जिसके लिए चोपड़ा और जोनस परिवरा जोधपुर पहुंच गया है।












Click it and Unblock the Notifications