VIDEO: शादी के लिए जोधपुर पहुंचे प्रियंका-निक, आज शाम से शुरू होंगी रस्में
मुंबई में शादी से पहले की रस्में निभाने के बाद एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पूरे परिवार के साथ जोधपुर पहुंच गए हैं। प्रियंका-निक की शादी की रस्में आज से शुरू होनी हैं। दोनों गुरुवार सुबह अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई से जोधपुर के लिए निकले।
Recommended Video


जोधपुर। मुंबई में शादी से पहले की रस्में निभाने के बाद एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पूरे परिवार के साथ जोधपुर पहुंच गए हैं। प्रियंका-निक की शादी की रस्में आज से शुरू होनी हैं। दोनों गुरुवार सुबह अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई से जोधपुर के लिए निकले। दोनों करीब सुबह 10 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे।

परिवार संग जोधपुर पहुंचे प्रियंका-निक
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी के लिए जोधपुर पहुंच गए हैं। दोनों के साथ प्रियंका की मां मधु चोपड़ा, उनकी बहन परिणीति चोपड़ा, निक के भाई जो जोनस, उनकी मंगेतर सोफी टर्नर नजर आए। दोनों की एक झलक पाने के लिए मुंबई और जोधपुर एयरपोर्ट पर फैंस का तांता लगा हुआ था।

आज से शुरू होंगी शादी की रस्में
प्रियंका और निक की शादी की रस्में आज से जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में शुरू होंगी। पहले कहा जा रहा था कि मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम मेहरानगढ़ किले में होगा, लेकिन अब खबर आ रही है कि सभी कार्यक्रम उमेद भवन में ही होंगे। संगीत में प्रियंका चोपड़ा अपने 'देसी गर्ल' गाने पर परफॉर्म कर सकती हैं। वहीं निक जोनस भी एक धमाकेदार डांस कर सकते हैं।

2 दिसंबर को सात फेरे लेंगे प्रियंका और निक
वहीं सात फेरे 2 दिसंबर को लिए जाएंगे। प्रियंका और निक दो रीति-रिवाजों से शादी कर सकते हैं, लेकिन इसकी अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। एक शादी पंजाबी रीति-रिवाज से और दूसरी क्रिश्चियन रस्मों से होगी। कहा जा रहा है कि हिंदू शादी के लिए प्रियंका चोपड़ा अबू जानी-संदीप खोसला की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनेंगी और क्रिश्चियन शादी के लिए उन्होंने राफ लॉरेन को चुना है।












Click it and Unblock the Notifications