ऐसा दिखता है प्रियंका की शादी का निमंत्रण, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

एक्टर्स दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की फिल्मी शादी के बाद अब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शाही अंदाज में शादी करने जा रहे हैं। दोनों दिसंबर के पहले सप्ताह में जोधपुर के उमेद भवन में शादी करेंगे, जिसके लिए शादी की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं।

Nickyanka

नई दिल्ली। एक्टर्स दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की फिल्मी शादी के बाद अब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शाही अंदाज में शादी करने जा रहे हैं। दोनों दिसंबर के पहले सप्ताह में जोधपुर के उमेद भवन में शादी करेंगे। इस शाही शादी की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं और हाल ही में प्रियंका ने अपने फैंस को शादी के निमंत्रण की एक छोटी सी झलक दिखाई है। होने वाली दुल्हन प्रियंका के इस निमंत्रण की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं।

प्रियंका ने दोस्तों को भेजा शादी का निमंत्रण

प्रियंका ने दोस्तों को भेजा शादी का निमंत्रण

प्रियंका चोपड़ा जो इन दिनों पेरिस में अपनी शादी की शॉपिंग में बिजी हैं, उन्होंने अपने दोस्तों को शादी का निमंत्रण भेजना शुरू कर दिया है। प्रियंका ने अपनी आने वाली फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की टीम को निमंत्रण भेजा, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। हर चीज को अपने अलग ही अंदाज से करने वालीं प्रियंका ने निमंत्रण में भी कुछ हटकर किया। जहां आमतौर पर निमंत्रण के साथ लड्डू भेजे जाते हैं, वहीं प्रियंका ने इसके साथ फ्रेंच डेजर्ट भेजा।

फरहान अख्तर ने भी शेयर की फोटो

फरहान अख्तर ने भी शेयर की फोटो

प्रियंका चोपड़ा ने शादी के निमंत्रण के साथ सभी को एक-एक डिब्बा मैक्रून्स भेजा। इसकी तस्वीरें फिल्म में उनके को-एक्टर फरहान अख्तर और सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट एका लखानी ने शेयर की है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अपने मंगेतर निक जोनस से दिसंबर के पहले सप्ताह में जोधपुर के उमेद भवन में शादी करेंगी। कहा जा रहा है कि शादी दो तरीकों से होगी, क्रिश्चियन और पंजाबी। अपनी क्रिश्चियन शादी के लिए ही प्रियंका पेरिस में शॉपिंग कर रही हैं।

जोधपुर में शाही अंदाज में होगी शादी

जोधपुर में शाही अंदाज में होगी शादी

उमेद भवन में शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। हाल ही में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा को जोधपुर में शादी की तैयारियों का जायजा लेते हुए देखा गया था। कहा जा रहा है कि इस शादी में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड के बड़े सितारे शामिल हो सकते हैं। कुछ दिनों पहले ही प्रियंका ने अपने दोस्तों के साथ न्यूयॉर्क और एम्सटरडैम में बैचलर पार्टी मनाई थी, जिसमें भी कई हॉलीवुड चेहरे नजर आए थे।

जुलाई में सगाई, अगस्त में हुआ था रोका

जुलाई में सगाई, अगस्त में हुआ था रोका

प्रियंका और निक के अफेयर की खबरें पिछले साल आनी शुरू हुईं थीं, जब दोनों ने साथ में मेट गाला में शिरकत की थी। प्रियंका ने इसपर सफाई देते हुए कहा था कि दोनों बस एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं और ऐसे ही दोनों साथ में मेट गाला में आ गए, लेकिन फिर इस साल मई में इस रिश्ते पर मुहर लग गई। निक ने प्रियंका के जन्मदिन पर उन्हें प्रपोज किया और दोनों ने तभी सगाई कर ली।

आलिया भट्ट, ईशा अंबानी हुईं थीं पार्टी में शामिल

आलिया भट्ट, ईशा अंबानी हुईं थीं पार्टी में शामिल

दोनों ने 18 अगस्त को मुंबई में रोका कर अपने रिश्ते को पब्लिक किया था। मुंबई स्थित प्रियंका के घर पंजाबी रीति-रिवाज से रोके की रस्में हुई थीं, जिसमें शामिल होने निक के पेरेंट्स भी भारत आए थे। रोका सेरेमनी में केवल दोनों का परिवार और करीबी रिश्तेदार शामिल हुए थे। उसी शाम प्रियंका ने अपने फिल्मी दोस्तों के लिए एक छोटी सी पार्टी रखी थी जिसमें आलिया भट्ट से लेकर ईशा अंबानी पहुंची थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+