हिन्दू रीति-रिवाजों से शादी पर निक जोनस ने सुनाया दिलचस्प किस्सा
नई दिल्ली। बीते साल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा से शादी करने वाले अमेरिकी सिंगर निक जोनस की अपनी शादी को लेकर एक शो के दौरान की गई बातचीत वायरल हो गई है। एक शो के दौरान निक बता रहे हैं कि कैसे उनकी और प्रियंका की शादी हुई। वो बता रहे हैं कि कैसे जोधपुर ले जाकर प्रियंका ने उन्हें 'कुछ अच्छे' के लिए लॉक कर लिया।

शो में बताया शादी का किस्सा
अमेरिका के शॉ, मारथा एंड स्नूप पोटलक डिनर पार्टी में जोनस से उनकी शादी को लेकर सवाल हुआ। शादी की रीति-रिवाजों पर हुए सवाल पर हल्के-फुल्के अंदाज में जोनस ने कहा, प्रियंका एक बड़ी फैमिली के साथ आईं, मेरे साथ भी भाई थे। ये एक अच्छी जगह थी, साथ ही खाना और संगीत भी था। फिर आग के चारों ओर सात फेरे लिए और इसके साथ ही मैं कैद हो गया एक अच्छी जगह। निक की ये वीडियो क्लिप खूब देखी जा रही है।
बीते साल की थी दोनों ने शादी
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में बीते साल दिसंबर में शादी की थी। दोनों ने हिन्दू रीति-रिवाजों के साथ-साथ ईसाई तौर तरीकों से भी शादी की थी। निक शादी के लिए पूरे परिवार के साथ जोधपुर पहुंचे थे। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड की भी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वहीं निक जोनस भी एक जाने-माने सिंगर हैं।

इन दिनों छुट्टी मना रहे हैं निक और जोनस
प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद ज्यादा वक्त अमेरिका में ही रही हैं। इन दिनों वह अपने पति निक जोनस के साथ छुट्टियां मना रही हैं। इसकी शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती बैं। इन दिनों वे टस्कानी में छुट्टियां मना रही हैं। इस समय की कुछ पूल साइड तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। फोटो में प्रियंका के हाथ में कॉकटेल है। प्रियंका ने तस्वीरों के कैप्शन में लिखा है- छुट्टियों का सही उपयोग...पति द्वारा तस्वीरें खींची जाना।
-
Hansika Motwani Case: तलाकशुदा हंसिका का Bhabhi पर क्यों फूटा गुस्सा? 2 करोड़ का केस ठोका, 27 लाख का क्या गेम? -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
'Satish Shah का पिंड दान साराभाई की टीम ने किया', राजेश कुमार ने बयां किया दर्द, कैसे हुई थी एक्टर की मौत? -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
Friday OTT Release: 10 अप्रैल को आएगा एंटरटेनमेंट का तूफान, 6 फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज, देखें पूरी लिस्ट -
15 की उम्र में Janhvi Kapoor संग हुई थी भयावह घटना, Photos देख श्रीदेवी की बेटी का दिल दहला, क्या हुआ था? -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ओटीटी पर कब होगी रिलीज? कहां देख सकेंगे ये फिल्म? -
Allu Arjun के बर्थडे पर बड़ा धमाका, Raaka का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज, एक्टर का दिखा खूंखार रूप -
Monalisa Honeymoon Video: मोनालिसा के हनीमून वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, मुस्लिम पति संग ये क्या किया? -
Amitabh Bachchan नहीं, इस शख्स से पागलों की तरह प्यार करती थीं जया बच्चन, करना चाहती थीं शादी, ऐसे टूटा रिश्ता -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 20: 'धुरंधर 2' का जलवा जारी, 'बाहुबली 2' को पछाड़ा, 20वें दिन की इतनी कमाई












Click it and Unblock the Notifications