कोरोना से भारत, चीन और अमेरिका को मिलकर लड़ना होगा: राहुल गांधी से वीडियो चैट में निकोलस बर्न्स

राहुल गांधी ने निकोलस बर्न्स से की बात, कोरोना पर पूछा ये सवाल

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को हार्वर्ड के प्रोफेसर और अमेरिका के पूर्व राजनयिक निकोलस बर्न्स से वीडियो चैट के माध्यम से कोरोना वायरस महामारी पर बात की। इस दौरान दोनों के बीच इस बात पर चर्चा हुई कि कैसे इस संकट की घड़ी में दुनिया को एक साथ आकर कोविड-19 का टीका बनाने की जरूरत है। गौरतलब है कि दुनियाभर में कोरोना वायरस महामारी तेजी से फैल रहा है वहीं, अभी तक किसी भी देश को कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने में सफलता नहीं मिल पाई है।

Recommended Video

    Rahul Gandhi ने Corona Crisis पर Nicholas Burns से की बातचीत, जानिए क्या बोले | वनइंडिया हिंदी
    India, China and America will have to fight Corona together: Nicholas Burns in video chat with Rahul Gandhi

    हार्वर्ड के जॉन एफ कैनेडी स्कूल ऑफ गवर्नमेंट में प्रैक्टिस ऑफ डिप्लोमेसी एंड इंटरनेशनल पॉलिटिक्स के प्रोफेसर रहे निकोलस बर्न्स के साथ बातचीत में राहुल गांधी ने पूछा, अमेरिका और चीन जैसे दुनिया के बड़े देश भी कोरोना वायरस में एक दूसरे का सहयोग करने में विफल क्यों हैं? जवाब में निकोलस बर्न्स ने कहा, 'मैं बहुत निराश हूं कि कोरोना वायरस संकट से लड़ने के लिए अमेरिका-भारत का कोई सहयोग नहीं है। यह समय महामारी के खिलाफ G20 के लिए कुछ करने का था और इसका कारण है कि ट्रम्प एकतरफा काम करते हैं।'

    निकोलस बर्न्स ने आगे कहा कि मैं चाहता हूं कि देश अपने मतभेदों को कम करके एक साथ काम करें। ट्रम्प एकपक्षीय हैं और जिनपिंग भी अपनी ताकत दिखाना चाहते हैं। जिस दौरान अमेरिका और चीन महामारी से प्रभावित प्रमुख देश हैं, तो उस समय टीका बनाने की दिशा में इन देशों के बीच कोई सहयोग दिख रहा है। इस बीच राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारत सरकार ने भी एकतरफा फैसले लिए हैं और दुनिया में सबसे बड़े और सबसे कठोर लॉकडाउन लगाए हैं।

    राहुल ने आगे कहा, भारत ने सबसे अधिक लॉकडाउन देखा और लोगों को घर पहुंचने के लिए सैकड़ों किलोमीटर चलने के लिए मजबूर किया गया, वो दृश्य भयानक थे। हमने एक बांटने वाले नेतृत्व देखा है, लेकिन मैं अभी भी अपने देश के प्रति आशान्वित हूं। निकोलस बर्न्स ने चीन पर आरोप लगाते हुए कहा, चीन कोरोना वायरस से लाभ कमा रहा है लेकिन वहां एक डराने वाले नेतृत्व है जो अपनी शक्तियों को बटाने की कोशिश कर रहा है। निकोलस बर्न्स ने कहा, कोरोना वायरस के संकट में भारत-चीन और अमेरिका को मिलकर काम करने का आवश्यकता है।

    यह भी पढ़ें: झारखंडः पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना वायरस के 48 नए मामले, प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 1500 के पार

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+