झारखंडः पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना वायरस के 48 नए मामले, प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 1500 के पार

रांची। झारखंड में कोरोना संक्रमितों का मामला बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में 48 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या करीब 1600 से पहुंच गई है। वहीं रांची के हिंदीपीढ़ी में फिर से संक्रमित मरीजों का मामला आया है। हिंदीपीढ़ी इलाके में दो पुरुष और एक महिला कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं राज्य में कोरोना वायरस से अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कुल 630 कोरोना संक्रमित सही होकर अपने घर लौट गए हैं। फिलहाल राज्य में 961 सक्रिया मामले हैं।

Ranchi during 24 hours 48 new case of coronavirus

स्वास्थ्य विभाग का अनुमान है कि 15 जून के बाद से कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आएगी। स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने कहा कि मई में जितने प्रवासी आए थे उसकी तुलना में जून में प्रवासियों का आना कम हो गया है। बता दें कि राज्य में एक लाख से ज्यादा लोगों का कोरोना सैंपल का जांच किया गया है। 24 मार्च से हुई शुरू जांच में अबी तक एक हजार 609 लोगों के सैंपल लिये गए हैं। 21 मार्च को रांची में पहला मरीज मिला था।

Recommended Video

    Jharkhand के Dumka से Ladakh जायेंगे 1500 श्रमिक,CM खुद करेंगे रवाना | वनइंडिया हिंदी

    उसके बाद से लगातार राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे थे। अभी हालात ऐसे हैं कि प्रदेश का कोई भी जिला कोरोना से अछूता नहीं है। प्रदेश में कुल 1599 संक्रमितों में 1311 प्रवासी है। जब से राज्य में प्रवासी मजदूरों का आना शुरू हुआ उसके बाद से राज्य में लागातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे। सबसे अधिक प्रवासी सिमडेगा जिले से हैं। यहां 225 प्रवासी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। पिछले 24 घंटे में यहां से कोरोना संक्रमण के 20 मामले सामने आये हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+