रेप आरोपी पर्ल को लेकर भिड़ीं निया और देवोलीना, दीदी और छोटी कहते हुए एक दूसरे को सुनाई खरी-खोटी
मुंबई,

देवोलीना ने कहा था बेशर्म, निया ने दिया जवाब
टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया' में गोपी बहू' के रोल से मशहूर हुईं देवोलीना भट्टाचार्जी ने पर्ल को समर्थन करने वालों को लेकर ट्वीट करते हुए कहा था कि तुम बहुत बेशर्म और गंदे लोग हो। समर्थन का इतना ही शौक है तो ट्विटर छोड़ो और धरने पर बठो, भूख हड़ताल करो। उसके समर्थन में कैंडल मार्च निकालो।
इसका जवाब देते हुए निया ने ट्वीट कर लिखा- कोई दीदी को बता दो कि अभी महामारी चल रही है, इसलिए धरना और कैंडल मार्च नहीं कर सकते। मुझे लगता है कि दीदी को घटिया डांस रील बनाने से पहले डांस की प्रैक्टिस करने की बहुत जरूरत है।

देवोलीना ने दिया ये जवाब
निया शर्मा के इस ट्वीट पर देवोलीना ने जवाब लिखा- प्लीज कोई छोटी को बता दो कि सिर्फ फैशन स्किल्स दिखाने से ही इंसान नहीं बना जाता है। इंसान बनने के लिए अच्छी सोच और अच्छे दिल की जरूरत होती है जिसकी बहुत कमी दिख रही है। मैंने अपनी रील में अच्छा किया या नहीं किया, उसकी जज बनने की भी तुम्हें जरूरत नहीं है। तुम अपने फोटोशूट पर फोकस करो। इसके बाद एक और ट्वीट में देवोलीना ने लिखा- मैंने जो ट्वीट किए थे, वो उन लोगों के लिए थे जो सात साल की बच्ची को गालियां दे रहे थे, ट्रोल कर रहे थे। मुझे नहीं पता कि छोटी को क्यों बुरा क्यों लगा?

एक्टर पर्ल पर लगा है रेप का आरोप
पर्ल वी पुरी पर नाबालिग लड़की का यौन शोषण करने का आरोप है। मामले में मुंबई पुलिस ने पर्ल वी पुरी को पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पर्ल के समर्थन में कई टीवी सितारों ने सोशल मीडिया पर लिखा है। उनके समर्थन में लिखने वालों में निया शर्मा, सुरभि ज्योति, क्रिस्टल डिसूजा, अनीता हसनंदानी, एकता कपूर, शाहिर शेख और अली गोनी जैसे नाम हैं। इन सभी का कहना है कि पर्ल को गलत तरह से फंसाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications