NIA Operation Dhvast: 8 राज्यों की 324 लोकेशंस पर कार्रवाई, तीन गिरफ्तार

NIA Operation Dhvast: राष्ट्रव्यापी छापेमारी के दौरान जिन आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कार्रवाई हुई उसमें पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, चंडीगढ़ और मध्य प्रदेश शामिल हैं।

NIA Operation Dhvast

NIA Operation Dhvast के तहत 8 राज्यों में कार्रवाई कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार 324 लोकेशंस पर आतंकवादी-गैंगस्टर-ड्रग तस्करों के नेटवर्क को नेस्तनाबूंद करने के लिए कार्रवाई हो रही है। अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

8 राज्यों में एनआईए की स्पेशल कार्रवाई के बारे में समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, 'ऑपरेशन ध्वस्त' के तहत बुधवार को कई राज्यों में छापेमारी की गई। पंजाब और हरियाणा पुलिस के साथ NIA ने संयुक्त कार्रवाई की। 324 स्थानों में से 129 पर छापेमारी की गई।

एनआईए ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है वे मोगा (पंजाब), भिवानी (हरियाणा) और उत्तर-पूर्वी जिले (दिल्ली) के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान भिवानी के परवीन वाधवा, न्यू सीलमपुर के इरफान और मोगा के जस्सा सिंह के रूप में हुई है।

परवीन वाधवा को जेल में लॉरेंस बिश्नोई सहित कुछ कुख्यात गैंगस्टरों के साथ संपर्क करते पाया गया था। एनआईए ने खूंखार गैंगस्टर्स से जुड़े इरफान के न्यू सीलमपुर (दिल्ली) वाले घर से हथियार जब्त किए। जस्सा सिंह कनाडा स्थित 'सूचीबद्ध आतंकवादी' अर्श ढल्ला के इशारे पर काम कर रहा था।

एनआईए की जांच के अनुसार, परवीन उर्फ प्रिंस लॉरेंस बिश्नोई और उसके गिरोह के सदस्य दीपक उर्फ टीनू और संपत नेहरा समेत अन्य सहयोगियों के नियमित संपर्क में था। वह जेल के अंदर से उनके खास मैसेज लाने वाले दूत के रूप में काम कर रहा था।

इरफान उर्फ छेनू की गतिविधियों की जांच में गैंगस्टर कौशल चौधरी और उसके साथियों सुनील बालियान उर्फ टिल्लू ताजपुरिया सहित अन्य लोगों की एक आतंकी साजिश में शामिल होने का खुलासा हुआ। छापेमारी के बाद उन्हें एक आरोपी के रूप में पेश किया गया, जिसमें हथियार भी बरामद हुए।

जस्सा सिंह के मामले में एनआईए ने खालिस्तान आतंकी साजिश में उसकी भूमिका साबित की है। एनआईए की जांच में पता चला है कि उसने अर्श दल्ला के इशारे पर एक पिस्तौल सौंपी थी।

बुधवार की छापेमारी एनआईए द्वारा आतंकी नेटवर्क के साथ-साथ उनके फंडिंग और सपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर पर जारी कार्रवाई का एक हिस्सा थी, जिसमें एजेंसी अगस्त 2022 से तीन मामलों की जांच कर रही है।

एनआईए की टीम 129 लोकेशंस पर पहुंची। पंजाब पुलिस ने 17 जिलों में 143 स्थानों पर तलाशी शुरू की। हरियाणा पुलिस ने एक साथ 10 जिलों में 52 स्थानों पर छापे मारे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+