NIA ने दिल्ली में दो लोगों किया अरेस्ट, एक वकील और दूसरा हरियाणा का गैंगस्टर है
NIA ने दिल्ली में दो लोगों किया अरेस्ट, एक वकील और दूसरा हरियाणा का गैंगस्टर है
Gangsters-terrorist nexus case: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) आतंकी संगठनों पर शिकंजा कसते हुए पिछले कुछ दिनों से यूपी, दिल्ली समेत अन्य राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। इसी क्रम में मंगलवार को उत्तर भारत के चार राज्यों के अलावा केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में 52 स्थानों पर दिन में कई जगह छापे मारे। जिसमें दिल्ली के एक वकील और हरियाणा के एक गैंगस्टर को गिरफ्तार किया।

दिल्ली के जिस वकील को एनआईए ने अरेस्ट किया है उसकी पहचान उत्तर पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर इलाके के गौतम विहार निवासी आसिफ खान के रूप में हुई है। एनआईए के अधिकारियों ने उसके घर की तलाशी की जिसमें उसके घर से चार हथियार और कुछ पिस्तौल, गोला-बारूद बरामद किया। वहीं इस सारे अवैध सामान के साद उसे उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। एनआईए के अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि आसिफ जेल में बंद गैंगस्टरों के संपर्क में था।
एजेंसी ने कहा
आगे की जांच से पता चला कि आसिफ जेल के अंदर और बाहर दोनों जगह गैंगस्टरों के संपर्क में था और वह सक्रिय रूप से विभिन्न प्रकार की आपराधिक और अवैध गतिविधियों को अंजाम देने में गैंगस्टरों और अपराधियों की मदद कर रहा था।
इस दिल्ली के वकील के अलावा मंगलवार को एनआईए ने जिस गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है उसका नाम राजेश उर्फ राजू मोटा है। जो बसौदी, सोनीपत (हरियाणा) का रहने वाला है। एनआईए के मुताबिक मोटा के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं












Click it and Unblock the Notifications