लश्कर-ए-तैयबा का हवाला ऑपरेटर उत्तराखंड से गिरफ्तार

देहरादून। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने उत्तराखंड से एक हवाला ऑपरेटर को गिरफ्तार किया है। इस शख्स पर कथित तौर पर लश्कर-ए-तैयबा के लिए फंडिंग करने के आरोप हैं। आरोपी की पहचान 22 साल के अब्दुल समद के रूप में हुई है। समद को सोमवार को हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया है। एनआईए के मुताबिक समद आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों को हवाला के जरिए पैसे पहुंचाता था। समद छह दिन की रिमांड पर है। सोमवार को गिरफ्तारी के बाद उसे एनआईए की विशेष अदालत में पेश किया गया। जहां से एनआईए को पूछताछ के लिए 6 दिनों की रिमांड मिली है।

NIA arrested Lashkar e Taiba hawala operator from Uttarakhand

एनआईए के मुताबिक, समद सऊदी अरब में रहने वाले एपने एक रिश्तेदार की मदद से लश्कर के लिए पैसा पहुंचाने का काम कर रहा था। एजेंसी का दावा है कि समद ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हवाला संचालकों के जरिए 2017 में 3,50,000 रुपए जुटाए थे। टेरर फंडिंग के मामले में महाराष्ट्र के औरंगाबाद से गिरफ्तार किए गए सोहेल से भी समद के संबंध बताए गए हैं। समद रुड़की के थाना मंगलौर क्षेत्र का रहने वाला है और वह सहारनपुर के देवबंद शहर में दुकान भी चलाता है।

इससे पहले रविवार को भी एनआईए ने दिल्ली से लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े महफूज आलम नाम के शख्स को गिरफ्तार किया था। महफूज आलम बिहार के गोपालगंज का रहने वाला है। महफूज आलम को एनआईए की स्पेशल कोर्ट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। बताया गया है कि महफूज टेरर फंडिग से जुड़ा था, वो आंतकियों को पैसा पहुंचाता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+