खालिस्तानी नेटवर्क पर NIA की बड़ी कार्रवाई, देशभर में छापेमारी, 6 गिरफ्तार

देश के अलग-अलग ठिकानों पर एनआई ने छापेमारी की, इस दौरान 8 राज्यों में 76 ठिकानों पर छापेमारी के बाद 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये लोग खालिस्तानी नेटवर्क से जुड़े हैं।

nia

एनआईए ने हाल ही में देश के अलग-अलग हिस्सों में छापेमारी की है। एनआईए ने देश के अलग-अलग 76 ठिकानों पर छापेमारी की है। यह छापेमारी 8 राज्यों में की गई है। इस दौरान कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया और गोल्डी बरार के करीबियों को गिरफ्तार किया या है। गिरफ्तार किए गए लोगों में लकी खोखर उर्फ डेनिस भी शामिल है जोकि कनाडा में रह रहे आथंकी अर्श डाला का साथी है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी, दिल्ली, एनसीआर, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से भी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, जग्गू और गोल्डी के करीबियों को गिरफ्तार किया गया है।

खोखर भटिंडा का रहने वालाहै, उसे श्री गंगानगर, राजस्थान से गिरफ्तार किया गया। वह सीधे तौर पर अर्श डाला से संपर्क में था और अक्सर उससे उसका संपर्क होता रहता था। जब भी खोखर को पैसों की जरूरत होती थी वह अर्श डाला से संपर्क करता था। एनआईए की जांच में यह बात सामने आई है कि कई अपराधी जो भारत में गैंग चला रहे थे, वह देश छोड़कर पाकिस्तान, कनाडा, मलेशिया, फिलिपींस, ऑस्ट्रेलिया भाग गए हैं। ये लोग यहीं से अपने सहयोगियों के माध्यम से अपना गैंग चला रहे हैं। ये लोग अलग-अलग जेलों में बंद अपने सहयोगियों की मदद से गैंग को चला रहे थे। ये ग्रुप हत्या, धन उगाही, स्मगलिंग, ड्रग, हथियार, हवाला जैसे काम को अंजाम देते थे।

एनआईए के प्रवक्ता ने कहा कि खोखर डाला के लिए काम कर रहा था, जोकि हथियारों, आईडी, विस्फोटक आदि की स्मगलिंग में शामिल था। ये लोग देश के बाहर और अलग-अलग राज्यों में स्मगलिंग करते थे। कई खालिस्तानी आतंकी आउटफिट के लिए ये लोग काम कर रहे थे, जिसमे खालिस्तानी लिबरेशन फोर्स, बब्बर खालसा इंटरनेशनल और इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन जैसे आतंकी संगठन शामिल हैं।

जिन अन्य लोगो को गिरफ्तार किया गया है उसमे हरि ओम उर्फ टिकू, लखवू सिंह शामिल है। लखवीर के पास से 9 हथियार बरामद किए गए हैं। यह काफी खतरनाक अपराधी है और यह छोटू राम भात के संपर्क में था, जिसे हाल ही में गिरफ्तार किया गया था। एनआईए ने 9 आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार किया है, जिसमे कौशल चौधरी, अमित डागर, सुखप्रीत सिंह, भूपी राणा, नीरज बवाना, नवीन बाली, सुनील बाल्यान शामिल है। सुरेंद्र चौधरी और दिलीप बिश्नोई लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपूरिया के करीबी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+