Praveen Nettaru: भाजपा नेता की हत्या मामले में फरार 4 PFI सदस्यों पर इनाम, जानकारी देने वालों को मिलेंगे 5 लाख
भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रवीण सत्तारू की हत्या के मामले में फरार प्रतिबंधित पीएफआई के 4 सदस्यों के बारे में जानकारी देने वालों को इनाम दिया जाएगा। यह इनाम राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की तरफ से दिया जाएगा। इस संबंध में NIA ने घोषणा करते हुए फोटो भी जारी कर दिया गया है। एनआईए की तरफ से जारी पोस्टर में कहा गया है कि मोहम्मद मुस्थफा और थंफेल के बारे में जानकारी देने वालों को 5-5 लाख का इनाम दिया जाएगा। वहीं, उमर फारूख और अबुबक्कार सिद्धीक के बारे में जानकारी देने वालों को 2-2 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा।

एनआईए की तरफ से जारी पोस्टर में यह भी कहा गया है कि प्रतिबंधित पीएफआई के चारों सदस्यों के खिलाफ के सत्तारू की हत्या मामले में 26 जुलाई को एनआईए की तरफ से एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद से ही सभी आरोपी फरार हैं। एनआईए की तरफ से इन सभी के संबंध में जानकारी देने के लिए टेलीफोन नंबर और ई-मेल आईडी भी जारी की गई है।
पीएफआई को 5 वर्ष के लिए कर दिया गया है प्रतिबंधित
पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) को देशभर में आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने और विदेशी फंड का गलत इस्तेमाल करने के मामले में केंद्र सरकार की तरफ से देश में 5 वर्ष के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस दौरान संगठन की तरफ से किसी भी सदस्य को पार्टी में शामिल भी नहीं किया जा सकेगा। आपको बता दें कि आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने और आतंकी ट्रेनिंग से जुड़े मामलों को लेकर बीते महीने एनआईए और संबंधित राज्यों की पुलिस बलों की तरफ से पार्टी के सदस्यों के कार्यालयों और आवासों पर छापेमारी कार्रवाई की गई थी।
इस दौरान कई पीएफआई नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि, कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में केरल सहित कई राज्यों में कार्यकर्ता विरोध में उतर आए थे। केरल में विरोध जताने के लिए एक दिन का बंद भी बुलाया गया था।
ये भी पढ़ें- Minority Status for Hindus: केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से मांगा समय, कहा-'मामला संवेदनशील, वक्त लगेगा'












Click it and Unblock the Notifications