प्रदूषण रोकने में नाकाम हुई दिल्ली सरकार, NGT ने लगाया 50 करोड़ का जुर्माना
Recommended Video

नई दिल्ली। शहर को प्रदूषित करने वाली औद्योगिक इकाइयों को बंद करने में नाकाम पाए जाने पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने दिल्ली सरकार के खिलाफ 50 करोड़ का जुर्माना लगाया है। एनजीटी ने जुर्माना लगाते हुए कहा कि दिल्ली सरकार शहर में प्रदूषण को बढ़ावा देने वाली लगभग 62 औद्योगिक इकाइयों को बंद कराने में नाकाम रही है। जिसकी वजह से उस पर ये फाइन लगाया जा रहा है।

बता दें कि दिल्ली में प्रदूषण को लेकर एनजीटी ने पहले ही दिल्ली सरकार से कहा कि था वो ऐसे औद्योगिक इकाइयों को बंद कराए जिनसे स्थिति खराब हो रही है। लेकिन दिल्ली सरकार ने एनजीटी के मनमाफित काम नहीं किया। हालांकि अभी तक एनजीटी की ओर से लगाए गए इस भारी-भरकम फाइन पर दिल्ली सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं आया है।
ठंड बढ़ने के साथ हवा भी हो रही जहरीली
बता दें कि इस साल अच्छी बारिश होने की वजह से दिल्ली की आबो-हवा में सुधार देखने को मिला था। लेकिन अब ठंड बढ़ने के साथ हवा भी जहरीली होने लगी है। इसलिए हालात पर काबू पाने के लिए एनजीटी ने दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण से निपटने के लिए GRAP यानी ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRADED RESPONSE ACTION PLAN) लागू कर दिया है। दिल्ली में फिलहाल पीएम 2.5 का स्थर 100 और पीएम 10 का स्तर 250 के आसपास पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश: मंदिर के बाद अब गुरुद्वारे पहुंचे राहुल गांधी, मत्था टेक मांगी मन्नत
यह भी पढ़ें- दुनिया को तबाही का मैसेज देते लूबान और तितली जैसे तूफान












Click it and Unblock the Notifications