मध्य प्रदेश: मंदिर के बाद अब गुरुद्वारे पहुंचे राहुल गांधी, मत्था टेक मांगी मन्नत
ग्वालियर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी फिलहाल मध्य प्रदेश के दो दिन के दौरे पर हैं। इस दौरे के दौरान राहुल गांधी ग्वालियर स्थित एक गुरुद्वारे में मत्था टेकने पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहें। राहुल गांधी ने गुरुद्वारे में मत्था टेका साथ ही मन्नत भी मांगी। इससे पहले राहुल गांधी कैलाश मानसरोवर की यात्रा से लौटने के बाद पार्टी को और मजबूती देने के लिए मध्य प्रदेश के दौरे पर आए थे। जहां राहुल गांधी की रैली स्थल के आसपास शिवभक्त राहुल गांधी के पोस्टर दिखाई दिए थे। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में भी इस 'नए हिंदुत्व' को लेकर खासा उत्साह नजर आने लगा है। मंच के समीप लोग 'बोल-बम' और 'हर-हर महादेव' के नारे लगाते अक्सर दिख जाते हैं। जो कांग्रेस की सभाओं में शायद ही कभी सुनाई दिए हों।

गुरुद्वारे कमेटी ने राहुल गांधी का स्वागत जबरदस्त तरीके से किया। मत्था टेकने के बाद राहुल गांधी ग्वालियर के श्योपुर पहुंचे जहां उन्हें एक रैली को संबोधित करना है। फिलहाल राहुल गांधी अपनी रैलियों तथा दो दिवसीय दौरे के मद्देनजर ग्वालियर में ही रूके हैं। राहुल गांधी ने इस बार भाजपा के हिंदू वोटबैंक को काटने की पूरी तैयारी कर ली है। दो दिवसीय दौरे के पहले दिन राहुल गांधी ने प्रसिद्ध पीताम्बरा माता मंदिर पहुंचे थे। जहां उन्होंने पूजा-पाठ की। पूजा पाठ खत्म होने के बाद राहुल गांधी ने ग्वालियर में एक रोड़ शो किया।
इस रैली के समापन के बाद राहुल गांधी ने एक आम सभा को संबोधित किया था। इस संबोधन में राहुल गांधी शिवराज सिंह चौहान पर जमकर बरसे। राहुल गांधी ने अपनी इस सभा के दौरान व्यापम घोटाले का जिक्र किया तथा युवाओं के साथ सरकार द्वारा की गई नाइंसाफी का जिक्र किया। राहुल गांधी ने कांग्रेस की सरकार बनाने व भाजपा की सरकार को मध्य प्रदेश से उखाड़ फेंकने के लिए लोगों को एकजुट होकर कांग्रेस के पक्ष में अपने मत का इस्तेमाल करने को कहा।












Click it and Unblock the Notifications