राष्ट्रपति के लिए तो क्या यही हैं मोदी की पंसदीदा कैंडिडेट?

देश के अगले राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद के लिए आया सुमित्रा महाजन और वेंकैया नायडू का नाम सामने आया है।

नई दिल्ली। देश के अगले राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद ले लिए तलाश लगातार जारी है, इस पद के लिए कई नाम पिछले कुछ दिनों में चर्चा में आए हैं। लेकिन भारतीय जनता पार्टी जो बड़ा कदम उठाने जा रही है वह शिवसेना के लिए मुश्किल खड़ा कर सकता है।

सुमित्रा महाजन तैयार

सुमित्रा महाजन तैयार

देश के अगले राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद के लिए जो अगला नाम सामने आया वह चौकाने वाला है, देश के अगले राष्ट्रपति के लिए सुमित्रा महाजन और उपराष्ट्रपति पद के लिए वेंकैया नायडू का नाम सामने आया है। इन दोनों नामों पर दिल्ली के सियासी गलियारे में काफी चर्चा हो रही है। सूत्रों की मानें तो सुमित्रा महाजन जोकि लोकसभा की स्पीकर हैं, उन्हें कहा गया है कि वह अपने विदेशी दौरे को रद्द करके दिल्ली में ही रहने को कहा गया है। सूत्रों की मानें तो सुमित्रा महाजन इन देश के अगले राष्ट्रपति पद के लिए अपनी मंजूरी भी दे दी है।

शिवसेना के लिए मुश्किल

शिवसेना के लिए मुश्किल

भाजपा के इस कदम के बाद शिवसेना की मुश्किलें बढ़ सकती है, शिवसेना शुरुआत से ही अपनी अलग राय रखने के लिए जाना जाता है, महाराष्ट्र की प्रतिभा पाटिल के चयन के दौरान भी शिवसेना ने उन्हें अपना समर्थन दिया था। लेकिन यहां गौर करने वाली बात यह है कि प्रतिभा पाटिल ने चुनाव मध्य प्रदेश से जीता था, लेकिन उनका जन्म महाराष्ट्र के चिपलुन में हुआ था

राज्यसभा में आसाना होगा काम

राज्यसभा में आसाना होगा काम

इसके अलावा जो दूसरी खबर चर्चा में है वह यह कि वेंकैया नायडू को देश के अगले राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर भाजपा आगे बढ़ा सकती है। भाजपा के कई नेता चाहते हैं कि वेंकैया नायडू को उपराष्ट्रपति बनाया जाए। ऐसे में अगर वेंकैया नायडू को उपराषट्रपति बनाया जाता है तो पार्टी को काफी फायदा मिल सकता है। वेंकैया नायडू ना सिर्फ उपराष्ट्रपति बनेंगे बल्कि राज्यसभा के सभापति भी बनेंगे, जहां पिछले कुछ दिनों में भाजपा को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है।

नायडू को तैयार रहने को कहा गया

नायडू को तैयार रहने को कहा गया

शीर्ष सूत्रों ने वनइंडिया को बताया कि वेंकैया नायडू को अपने तमाम कामों को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा है। ऐसे में यह साफ है कि उनका नाम उपराष्ट्रपति पद के लिए लगभग फाइनल कर लिया गया है। वहीं जब द्रौपदी मुरमू के बारे में पूछा गया तो पार्टी के सूत्रों का कहना है कि उनके नाम पर भी विचार किया जा रहा है। मुरमू झारखंड की राज्यपाल हैं, ऐसे में अगर उन्हें राष्ट्रपति बनाया जाता है तो वह पहली ऐसी आदिवासी राष्ट्रपति होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+