Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

क्या शिवराज सिंह चौहान का भाजपा अध्यक्ष बनना हुआ तय? कयास तेज, अब खुद इस बात पर दिया बड़ा बयान

Next BJP President (Shivraj Singh Chouhan): भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 में समाप्त हो चुका था। उनका कार्यकाल बढ़ाया गया है। अब पार्टी नए अध्यक्ष की घोषणा का इंतजार कर रही है। इस बीच केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम भाजपा के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर लगातार सुर्खियों में है।

सोशल मीडिया पर भी इस बात की चर्चा है कि शिवराज सिंह चौहान भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं। हाल ही में उनकी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात के बाद अटकलों को और हवा मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मुलाकात करीब 45 मिनट तक चली। ऐसे में अब खुद शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा के नए अध्यक्ष को लेकर प्रतिक्रिया दी है।

Next BJP President Shivraj Singh Chouhan

शिवराज सिंह चौहान की प्रतिक्रिया

ग्वालियर में मीडिया से बातचीत के दौरान शिवराज सिंह चौहान से जब पूछा गया कि क्या वे भाजपा के अगले अध्यक्ष बनने जा रहे हैं, तो उन्होंने सीधा जवाब देने से बचते हुए कहा कि उनकी पूरी तवज्जो किसानों के कल्याण पर है।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा,

"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय का दायित्व सौंपा है। खेती-किसानी मेरे रग-रग में है, किसान मेरी हर सांस में बसते हैं। जैसे अर्जुन सिर्फ पक्षी की आंख देखते थे, वैसे ही मेरा लक्ष्य सिर्फ खेती की पैदावार बढ़ाना, ग्रामीण क्षेत्रों का विकास करना और किसानों की आय दोगुनी करना है।"

भाजपा अध्यक्ष पद की अटकलों से किनारा

जब पत्रकारों ने बार-बार उनसे पूछा कि क्या वे भाजपा अध्यक्ष बनने की संभावना पर विचार कर रहे हैं, तो शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "न मैंने कभी इस बारे में सोचा है, न किसी ने मुझे ऐसा कहा है। मैं सिर्फ अपने मंत्रालय का काम पूरी निष्ठा से कर रहा हूं। किसानों की सेवा मेरे लिए ईश्वर की पूजा के समान है और मैं यही पूजा करता रहना चाहता हूं।"

शिवराज सिंह चौहान बोले- मेरा फोकस सिर्फ किसानों पर

शिवराज सिंह चौहान ने स्पष्ट किया कि उन्होंने अपने मौजूदा दायित्वों से आगे कुछ सोचा ही नहीं है। उन्होंने कहा, "किसानों की सेवा ही मेरे लिए भगवान की पूजा है। मैं सिर्फ यही काम करता रहना चाहता हूं।"

वे ग्वालियर में 64वें अखिल भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान कार्यकर्ता सेमिनार में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने यह भी घोषणा की कि देश का सबसे बड़ा रबी सम्मेलन 14-15 सितंबर को दिल्ली में आयोजित होगा, जिसमें सभी राज्यों के कृषि मंत्री, अधिकारी और विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे और फसल चक्र सुधार पर मंथन करेंगे।

शिवराज सिंह चौहान का राजनीतिक सफर

  • 66 वर्षीय शिवराज सिंह चौहान चार बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और उन्हें OBC वर्ग का बड़ा नेता माना जाता है।
  • 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को शानदार जीत दिलाने के बाद उन्होंने विधानसभा से इस्तीफा दिया और 2024 लोकसभा चुनाव में विदिशा सीट से जीत दर्ज कराई।
  • इसके बाद वे मोदी सरकार 3.0 में केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री बने।

कौन लेगा जेपी नड्डा की जगह?

जेपी नड्डा का का कार्यकाल समाप्त हो गया है, लेकिन लोकसभा चुनावों के बाद उनका कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। जेपी नड्डा वर्तमान में राज्यसभा में सदन के नेता हैं और केंद्र सरकार में स्वास्थ्य, रसायन एवं उर्वरक मंत्री के तौर पर जिम्मेदारी निभा रहे हैं। वे 2019 में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बने और जनवरी 2020 में पूर्णकालिक अध्यक्ष नियुक्त किए गए।

अब भाजपा के नए अध्यक्ष की घोषणा पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं और इसी कारण से शिवराज सिंह चौहान का नाम चर्चा में है। शिवराज सिंह चौहान का नाम भाजपा अध्यक्ष पद के लिए सबसे चर्चित संभावनाओं में से एक है, लेकिन खुद उन्होंने साफ कर दिया है कि उनका ध्यान केवल किसानों और कृषि पर है। अब देखना होगा कि भाजपा नेतृत्व कब और किसे नड्डा का उत्तराधिकारी बनाता है।

भाजपा का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा? संभावित दावेदारों की लिस्ट चर्चा में

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा के बाद पार्टी की कमान किसके हाथों में जाएगी। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए कई नेताओं के नाम चर्चा में हैं। इनमें से अधिकांश वे नेता हैं जिन्हें संगठन का लंबा अनुभव है। हालांकि, यह सूची अंतिम नहीं है और पार्टी जब भी आधिकारिक घोषणा करेगी, तब किसी भी नाम से सबको चौंका सकती है।

🟢 धर्मेंद्र प्रधान

सबसे पहला नाम पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का है। वे ओडिशा से आते हैं, जहां भाजपा ने पिछले साल पहली बार सत्ता में प्रवेश किया। प्रधान संगठनात्मक अनुभव वाले नेता माने जाते हैं। अगर उन्हें अध्यक्ष बनाया जाता है तो भाजपा का ओडिशा में आधार और मजबूत हो सकता है।

🟢 भूपेंद्र यादव

दूसरा नाम है केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का। उन्हें गृहमंत्री अमित शाह का करीबी माना जाता है। भूपेंद्र यादव राजस्थान के अजमेर से आते हैं और वर्तमान में अलवर से सांसद हैं। मोदी सरकार में वे पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय संभाल रहे हैं। संगठन में लंबे समय तक काम करने का अनुभव उनके पक्ष में जाता है।

🟢 शिवराज सिंह चौहान

तीसरा नाम सबसे चर्चित है-शिवराज सिंह चौहान का। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में मोदी सरकार में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का संगठनात्मक अनुभव भी गहरा है और उनकी जनस्वीकृति (mass appeal) काफी बड़ी है। वे भाजपा के उन नेताओं में गिने जाते हैं जिनकी लोकप्रियता गांव-गांव तक फैली हुई है।

🟢 बी. डी. शर्मा

रिपोर्ट के मुताबिक, एक और नाम इस सूची में जुड़ गया है-बी. डी. शर्मा। वे भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और पार्टी के भीतर उनकी गहरी पकड़ और प्रभाव माना जाता है।

🟢 मनोहर लाल खट्टर

संभावित दावेदारों में पूर्व हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का नाम भी शामिल है। खट्टर लंबे समय तक संगठन में सक्रिय रहे हैं और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करीबी माना जाता है।

⏳ कब होगा ऐलान?

अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि भाजपा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष कब घोषित करेगी। कुछ रिपोर्ट्स मुताबिक बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का नया राष्ट्रीय अधयक्ष चुन लिया जाएगा। जबकि अन्य रिपोर्ट्स का मानना है कि पार्टी सही समय देखकर इससे पहले या बाद में भी घोषणा कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+