आज की ताजा खबर: पढ़िए, 23 दिसंबर की बड़ी खबरें फटाफट
लीबिया से बड़ी खबर आ रही है जहां एक विमान को हाइजैक कर लिया गया। फिलहाल अपहर्ताओं ने 100 से ज्यादा लोगों को रिहा कर दिया गया है। पढ़िए दिनभर की बड़ी खबरें...
नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग के इस्तीफे के बाद सियासत गरमाई हुई है। इस बीच नजीब जंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। वहीं मोदी सरकार ने पासपोर्ट और आधार को लेकर अहम फैसले लिए हैं। पढ़िए दिनभर की बड़ी खबरें...

दिनभर की बड़ी खबरों पर एक नजर
लीबिया से बड़ी खबर आ रही है जहां एक विमान को हाइजैक कर लिया गया। फिलहाल 100 से ज्यादा लोगों को रिहा कर दिया गया है। माल्टा के पीएम ने इस बात की जानकार दी है।

लीबिया प्लेन हाईजैक UPDATE: महिलाओं और बच्चों समेत 109 यात्री रिहा हुए
विमान में 118 यात्री सवार हैं और पहले हाइजैकर्स की संख्या दो बताई गई थी लेकिन टाइम्स ऑफ माल्टा की नई जानकारी के मुताबिक हाइजैकर सिर्फ एक है। ट्रूप्स ने प्लेन से कुछ दूरी पर मोर्चा संभाल लिया है। एयरक्राफ्ट के आसपास कोई भी नजर नहीं आ रहा है।
अब ताजा प्राप्त खबरों के मुताबिक हाईजैकर ने महिलाओं और बच्चों को मुक्त कर दिया है। विदेशी समाचार एजेंसियों के मुताबिक हाईजैकर से अभी बात की जा रही है। इस मामले में समझौता करवाने वाले विशेषज्ञ में मौके पर पहुंच गए हैं और हाईजैकर को समझाने की कोशिश कर रहे हैं।

पीएम मोदी से मिले नजीब जंग, इस्तीफे की वजहों किया खुलासा
दिल्ली के उपराज्यपाल के पद से इस्तीफे के एक दिन बाद नजीब जंग प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि अपना पद छोड़ने के लिए उन्होंने पीएम मोदी से दो बार पहले भी चर्चा की थी, लेकिन उन्होंने पद संभालने का आग्रह किया था।

पासपोर्ट बनवाने के नियमों में बड़ा बदलाव
विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने के नियमों को और आसान कर दिया है। अब पासपोर्ट में माता-पिता दोनों का नाम जरूरी नहीं होगा। साथ ही जन्मतिथि के लिए अब बर्थ सर्टिफिकेट की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। इसके विकल्प के तौर पर दूसरे डॉक्यूमेंट दिए जा सकेंगे।

अब आधार कार्ड बनेगा आपका बर्थ सर्टिफिकेट
विदेश मंत्रालय ने बड़ा फैसला करते हुए आधार कार्ड को और अहम बना दिया है। आधार कार्ड को आप जन्म प्रमाण पत्र के तौर पर इस्तेमाल कर सकेंगे। विदेश मंत्रायल ने आदेश जारी किया है कि आधार कार्ड, जिन पर जन्म की तारीख मौजूद है उसका इस्तेमाल आप जन्म प्रमाण पत्र के तौर पर कर सकेंगे।
मंत्रालय ने पासपोर्ट और आधार कार्ड को लेकर बड़ा ऐलान किया। इस फैसले के बाद आप पैन कार्ड का अप्लाई हो या पासपोर्ट का अप्लाई अपना आधार दिखा सकते हैं। इसके अलावा आप स्कूल में दाखिले/ एडमिशन, ट्रांसफर या फिर बोर्ड परीक्षा में इसे अपने प्रमाण पत्र के तौर पर इस्तेमाल कर सकेंगे।

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव का तोहफा
उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रणनीतिक तैयारी में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में वो लगातार अहम फैसले ले रहे हैं। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को प्राइवेट अस्पताल में 30 हजार रुपए तक के मुफ्त इलाज की छूट दी है।
अखिलेश यादव के फैसले के बाद वरिष्ठ नागरिकों को किसी भी प्राइवेट अस्पताल में 30 हजार रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। वरिष्ठ नागरिकों के अलावा यह सुविधा संविदा कर्मचारियों को भी मिलेगी। इसके साथ ही इस बैठक में स्वास्थ्य बीमा योजना की भी शुरुआत किए जाने पर चर्चा हुई।

वडोदरा में दारू पार्टी, IPLके पूर्व चेयरमैन चिरायु अमीन भी पकड़े गए
गुजरात के वडोदरा में एक फार्म हाउस में हाईप्रोफाइल शराब पार्टी में पुलिस ने छापेमारी की। इस कार्रवाई में 200 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार लोगों में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पूर्व कमिश्नर चिरायु अमीन भी शामिल हैं। मामला वडोदरा के भीमपुरा इलाके का है। पुलिस को मुखबिरों ने सूचना दी कि यहां के अखंड नामक एक आलीशान फार्म हाउस में शराब पार्टी चल रही है और इसमें बड़े-बड़े बिजनेसमैन शामिल हैं। पुलिस ने फौरन फार्म हाउस पर छापा मारा। पुलिस की अचानक कार्रवाई से वहां हड़कंप मच गया।
-
Kerala Elections 2026: पीएम मोदी के तिरुवनंतपुरम रोड शो में उमड़ा जनसैलान, दावा किया- BJP-NDA की बनेगी सरकार -
Disha Sharma कौन हैं? शादी में PM मोदी ने दिया 'खास तोहफा' क्या है? Rajat Sharma बोले- 'आपने दिन खास बनाया' -
Rajat Sharma का Damad कौन है? बेटी Disha संग रचाई शादी, PM मोदी-Salman समेत ये हस्तियां पहुंचीं -
Rajat Sharma Daughter Wedding: एक ही मंच पर PM Modi, शाहरुख और सलमान, रजत शर्मा की बेटी की शादी की फोटो वायरल -
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान












Click it and Unblock the Notifications