सना खान पति अनस सैयद के साथ गुलमर्ग में ले रही हनीमून का लुत्फ, शेयर की बर्फबारी की तस्वीरें
नई दिल्ली। टीवी एक्ट्रेस सना खान ने हाल ही में गुजरात के रहने वाले अनस सैयद से शादी की है। जिसके बाद वो लगातार अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। इन दिनों सना अपने पति अनस के साथ कश्मीर के गुलमर्ग में हैं। जहां वो बर्फबारी का लु्त्फ ले रही हैं। सना ने गुलमर्ग से अपनी और पति की तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें खूब पसंद की जा रही हैं।

गुलमर्ग से शेयर की तस्वीरें
गुलमर्ग से तस्वीरें साझा करते हुए सना ने लिखा कि ये जन्नत है। सना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज से एक वीडियो भी शेयर किया। इस वीडियो में सना खान अपने पति मुफ्ती अनस के साथ बर्फ के बीच बाइक पर राइड करती नजर आ रही हैं। सना खान पति के पीछे बैठकर वीडियो बना रही हैं। इससे पहले सना खान का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह अपने होटल के कमरे में बैठी थीं और कहवा का आनंद ले रही थीं।

खूब पसंद की जा रहीं तस्वीरें
सना खान गुलमर्ग में बर्फ के बीच खूब मस्ती करती नजर आ रही हैं। उनकी इन तस्वीरों को खूब पसंद किया जा रहा है। कश्मीर से वो लगातार अपने फोटो और वीडियो फैन्स के साथ साझा कर रही हैं। सना ने नवंबर में शादी करने का ऐलान करते हुए कहा था कि आज मैं अपनी जिंदगी के एक अहम मोड़ पर आप से बात कर रही हूं। मैं सालों से फिल्म इंडस्ट्री की जिंदगी गुजार रही हूं और इस अरसे में मुझे हर तरह से शोहरत, इज्जत और दौलत अपने चाहने वालों की तरफ से नसीब हुई है।

नवंबर में की थी शादी
पिछले महीने नवंबर में सना खान ने अनस से निकाह कर सभी को चौंका दिया था। सना खान और अनस ने 20 नवंबर को शादी की थी। सना ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि अल्लाह के लिए एक दूसरे से प्यार किया, अल्लाह के लिए शादी कर ली, इस दुनिया में अल्लाह हमें साथ रखें और जन्नत में दोबारा मिलाए। बता दें कि सना खान लोकप्रिय टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' की पूर्व प्रतियोगी रही चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications