अब BSF जवानों से उनकी नई दुल्हनें नहीं पूछेंगी 'घर कब आओगे'
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। महीनों घर से दूर रहकर देश की सुरक्षा में तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों के लिए एक अच्छी खबर है। ये खबर उन्हीं जवानों के लिए खुशखबरी है जिनकी नई-नई शादी हुई है। जी हां बीएसएफ हेडक्वॉर्टर जवानों को उनकी पत्नियों के साथ रखने की योजना पर काम कर रहा है। BSF में निकली 375 पदों पर नौकरी, पढ़ें पूरा विवरण

बीएसएफ राज फ्रंटियर आईजी बीआर मेघवाल ने कहा, 'यह मांग कुछ समय से की जा रही थी क्योंकि ऐसे जवान जिनकी जल्द ही शादी हुई रहती है, उन्हें अपनी ड्यूटी के लिए शादी के तुरंत बाद वापस आना पड़ता है।
परिवार से लंबे समय की दूरी बीएसएफ के जवानों के काम को प्रभावित करती है। आईजी मेघावल ने बताया कि नई योजना अपने शुरुआती चरण में हैं और इसके मुताबिक जवान शादी के एक साल तक अपनी पत्नी के साथ बॉर्डर पर रह सकते हैं। इस योजना के लिए घर बनाने की तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं।












Click it and Unblock the Notifications