कीवी पीएम जॉन की ने की पीएम मोदी से मुलाकात, एनएसजी पर चर्चा

न्‍यूजीलैंड ने एनएसजी में भारत की एंट्री का विरोध किया है। अब न्‍यूजीलैंड के पीएम जॉन की भारत पहुंचे हैं। उनके दिल्‍ली अागमन के साथ फिर से एनएसजी में भारत की एंट्री की उम्‍मीदें जिंदा हो गई हैं।

नई दिल्‍ली। न्‍यूजीलैंड के प्रधानमंत्री जॉन की बुधवार को अपनी दूसरी भारत यात्रा पर राजधानी दिल्‍ली पहुंचे। की इससे पहले वर्ष 2011 में भारत आए थे। की और प्रधाानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में माना जा रहा है पीएम मोदी एनएसजी का मुद्दा उठा सकते हैं।

kiwi-pm-john-key-india.jpg

की के सामने उठेगा एनएसजी का मुद्दा

पांच वर्ष के बाद उनकी इस यात्रा की अहमियत न सिर्फ भारत बल्कि न्‍यूजीलैंड के लिए भी काफी अहम है। भारत के लिए अगर बात करें तो की, की इस यात्रा से एक बार फिर एनएसजी की उम्‍मीदें जिंदा हो गई हैं।

की और पीएम मोदी की द्विपक्षीय मुलाकात के दौरान इस बात की पूरी संभावना है कि पीएम मोदी परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में भारत की एंट्री का मुद्दा उठाएंगे।

न्‍यूजीलैंड 48 देशों के संगठन एनएसजी का एक अहम सदस्‍य है और उन देशों में शामिल है जिसने भारत की एंट्री का विरोध किया था।

न्‍यूजीलैंड क्‍यों कर रहा है विरोध

न्‍यूजीलैंड का कहना है कि भारत ने एनपीटी साइन नहीं की है और ऐसे में भारत एनएसजी का सदस्‍य नहीं बन सकता है।

इस वर्ष राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी न्‍यूजीलैंड की यात्रा कर चुके हैं लेकिन उनकी यात्रा के बावजूद न्‍यूजीलैंड के रुख मे कोई बदलाव नहीं आया है।

एक दिन देर से पहुंचे की

की पहले सोमवार को शाम सात बजे भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई पहुंचने वाले थे। लेकिन न्‍यूजीलैंड के टाउंसविले में एक प्‍लेन क्रैश की वजह से उन्‍हें अपनी यात्रा को एक दिन आगे करना पड़ा।

इस हादसे के बाद की जकार्ता होते हुए राजधानी दिल्‍ली आए हैं। उनका मुंबई का कार्यक्रम अब कैंसिल कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+