अमेरिकन मीडिया ने माना नरेंद्र मोदी को पीएम

अमेरिका के अग्रणी समाचार पत्र द न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी वेबसाइट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो का टाइटल है 'इंडियाज नेक्स्ट प्राइम मिनिस्टर।'
सवालिया निशान के साथ पोस्ट किए गए इस वीडियो में न्यूयॉर्क टाइम्स ने बताया है कि नरेंद्र मोदी बीजेपी की ओर से इस बार के लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं और चुनावों में उन्हें काफी बड़े स्तर पर लोगों का समर्थन मिलता दिख रहा है।
वीडियो की शुरुआत में मोदी और गोधरा विवाद को दिखाया गया है। वीडियो में बताया गया है कि मोदी के ऊपर जितने भी आरोप लगे हैं वह अभी तक सही नहीं साबित हो सके हैं। इसके अलावा मोदी यह दावे भी करते हैं उनके नेतृत्च में गुजरात में काफी विकास हुआ है और कुछ हद तक यह दावे सही भी है।
न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक पिछले 10 वर्षों में गुजरात में काफी विकास हुआ है और नरेंद्र मोदी की सबसे बड़ी खासियत है कि वह बिजनेस कम्यूनिटी तक पहुंचना जानते हैं। उन्होंने भारतीय उद्यमियों और अतंराष्ट्रीय उद्यमियों को करीब लाने के लिए सराहनीय प्रयास किए हैं।
न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक नरेंद्र मोदी ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान किसी भी तरह की भद्दी भाषा का प्रयोग कभी नहीं किया है। इसके अलावा मोदी ने खुद को एक टेक्नोक्रेट के तौर पर लोगों के बीच पेश किया है।
हालांकि न्यूयॉर्क टाइम्स ने भी कहा है कि दंगों के बाद जब समाचार पत्र ने उनसे पूछा कि उन्हें कोई अफसोस है तो उन्होंने इस बात का जवाब नहीं दिया था।

Post by Best Hindi Articles to Read.

Click it and Unblock the Notifications