New Year 2021: 31 दिसंबर को ओडिशा में 7 घंटे का नाइट कर्फ्यू, जारी हुई गाइडलाइन
Night Curfew in Odisha: देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ओडिशा भी कोरोना महामारी (Coronavirus) से बुरी तरह प्रभावित है। कोरोना के कहर के बावजूद भी लोग घरों से निकलकर न्यू ईयर की पार्टी का प्रोग्राम बना रहे, जिसको देखते हुए ओडिशा सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत आज (गुरुवार) रात से शुक्रवार सुबह तक सभी दुकानों को बंद रखा जाएगा। इसे एक तरह से 7 घंटे का नाइट कर्फ्यू माना जा सकता है।

ओडिशा सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक सभी दुकानें, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, ऑफिस, संस्थान गुरुवार रात 10 बजे से शुक्रवार सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे। इसके अलावा किसी भी शख्स के व्यक्तिगत रूप से निकलने पर भी मनाही रहेगी। सरकार ने इस आदेश के पीछे कोरोना महामारी का हवाला दिया है। वहीं जो लोग इस आदेश का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इन लोगों को रहेगी छूट
1- पुलिस-प्रशासन, फायर सर्विस, केंद्र सरकार, इमरजेंसी सेवाओं से जुड़े कर्मचारी।
2- डिफेंस और सेंट्रल आर्म्ड फोर्स के जवान
3- स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोग
4- मेडिकल इमरजेंसी वाले मरीज
5- आईटी कंपनी के कर्मचारी, लेकिन उन्हें अपने पास आईडी कार्ड रखना होगा।
6- टेलीकॉम कंपनी से जुड़े कर्मचारी
7- मौसम विज्ञान विभाग के कर्मचारी
8- डिजास्टर मैनेजमेंट के कर्मचारी
9- पानी की सप्लाई, सैनिटाइजेशन आदि की व्यवस्था में तैनात लोग
10- जरूरी सेवाओं की सप्लाई करने वाले वाहन












Click it and Unblock the Notifications