दिल्ली: देश पर मंडराया वायरस का नया खतरा, कोरोना मरीजों में सामने आया ब्लीडिंग का गंभीर मामला
नई दिल्ली, 29 जून। देश में कोरोना वायरस का काला साया फिलहाल और भयानक रूप लेता जा रहा है, लगातार अपना रूप बदल रहा वायरल वैज्ञानिकों और डॉक्टरों के लिए नई चुनौतियां खड़ी कर रहा है। कोविड की दूसरी लहर के बीच अब देश पर वायरस का नया खतरा मंडराने लगा है। मंगलवार को दिल्ली में Cytomegalovirus (साइटोमीगलोवायरस) के पांच मरीज मिले जो देश में पाया गया इस तरह का पहला मामला है। साइटोमीगलोवायरस के ये नए मामले कोरोना वायरस से ठीक हो चुके मरीजों में मिले हैं।

दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल ने देश में पहले बार साइटोमीगलोवायरस (CMV) के मरीज मिलने की जानकारी दी। अस्पताल के डॉक्टर अनिल अरोड़ा ने बताया कि मरीजों को पेट में दर्द और मल में खून आने की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था। अस्पताल की ओर से यह भी जानकारी दी गई कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर में इस तरह का मामला सामने आया है। सर गंगाराम अस्पताल के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि मरीजों में से एक ने भारी मात्रा में रक्तस्राव और छाती की बीमारी के कारण तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में कोविड नियमों की उड़ रही धज्जियां, लोग बोले- कोरोना से डरने की जरूरत नहीं
इस संबंध में अस्पताल की ओर से एक बयान भी जारी किया गया है जिसमें कहा गया कि अप्रैल-मई में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान सीएमवी संक्रमण के पांच मामले देखे गए हैं। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के लगभग 20 से 30 दिन के भीतर मरीजों में पेट दर्द के साथ मल में ब्लीडिंग की शिकायत आने लगी। अब तक सामने आए मरीज दिल्ली-एनसीआर से ताल्लुक रखते हैं जिनकी उम्र 30 से 70 के बीच है।
पांच में से चार रोगियों ने कम गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ब्लीड की शिकायत की जबकि एक रोगी ने आंत संबंधी शिकायत की। पांचों रोगियों में से दो ने बड़े पैमाने पर ब्लीडिंग की शिकायत पता चली जिसके बाद उनमें से एक को आपातकालीन जीवन रक्षक सर्जरी की आवश्यकता पड़ी।












Click it and Unblock the Notifications