Toll Rates: राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर हुआ महंगा, टोल दरों में 4-5% की बढ़ोतरी, किस NH पर कितना लगेगा Toll?
Toll Rates 2025: भारत में अब राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर यात्रा करना पहले से महंगा हो गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने देशभर में टोल दरों में 4 से 5 प्रतिशत की औसत वृद्धि कर दी है। यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल 2025 से लागू हो चुकी है, जिससे नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले लाखों यात्रियों को अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ेगा।
एक वरिष्ठ राजमार्ग मंत्रालय अधिकारी के अनुसार, टोल दरों में यह बदलाव हर साल की जाने वाली एक नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। दरअसल, टोल शुल्क को थोक मूल्य सूचकांक (WPI) आधारित महंगाई दर से जोड़ा गया है, जिसके आधार पर हर साल 1 अप्रैल 2025 को टोल शुल्क में संशोधन किया जाता है। NHAI देश के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे के लिए अलग-अलग टोल दरों की अधिसूचना जारी करता है।

भारत में कितने टोल बूथ हैं?
देशभर में करीब 855 टोल प्लाजा हैं, जहां यह संशोधित शुल्क लागू किया गया है। इस वृद्धि का असर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और दिल्ली-जयपुर हाईवे जैसे महत्वपूर्ण मार्गों पर यात्रा करने वाले यात्रियों पर खास तौर पर पड़ेगा।
टोल की दरों में बढ़ने से क्या असर पड़ेगा?
इस बढ़ोतरी से न केवल आम यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा, बल्कि व्यावसायिक गाड़ियों और लॉजिस्टिक्स सेक्टर पर भी असर देखने को मिलेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि टोल शुल्क में वृद्धि का असर परिवहन लागत पर पड़ेगा, जिससे वस्तुओं की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है।
1 अप्रेल 2025 से टोल दरें बढ़ने की वजह क्या है?
हालांकि, NHAI का कहना है कि टोल दरों में यह वार्षिक संशोधन जरूरी होता है ताकि हाईवे के रखरखाव और नई सड़कों के निर्माण के लिए आवश्यक वित्तीय संसाधन जुटाए जा सकें। फिर भी, आम जनता के लिए यह खबर महंगाई के दौर में एक और झटका साबित हो सकती है।
किस NH पर कितना लगेगा Toll की जानकारी के लिए यह पढ़ें- Toll Tax Increase: NHAI का बड़ा फैसला! टोल टैक्स में हुई बढ़ोतरी, आज रात 12 बजे से लागू होगी नई दरें












Click it and Unblock the Notifications