नरेंद्र मोदी की नई टीम ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई टीम ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। नई टीम का गठन सुबह चाय पर चर्चा के दौरान किया गया। सभी नये मंत्रियों को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। 4 कैबिनेट, 18 राज्यमंत्रियों ने ली शपथ। वहीं शिवसेना के सांसद अनिल देसाई शपथ ग्रहण में शामिल नहीं हुए।

कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने वाले मंत्री- मनोहर पर्रिकर, जगत प्रकाश नड्डा, सुरेश प्रभाकर, चौधरी बीरेंद्र सिंह।
स्वतंत्र प्रभार के राज्य मंत्री- बंडारू दत्तात्रेय, सुरेश प्रभु, राजीव प्रताप रूडी, महेश शर्मा, मुख्तार अब्बास नकवी, रामकृपाल यादव, हरिभाई पार्थीभाई चौधरी, सांवर लाल जाट, मोहनभाई कुंदेरिया, गिरिराज सिंह, हंसराज गंगाराम अहीर, रामशंकर कथेरिया।
राज्यमंत्री की शपथ ली- वाई एस चौधरी, जयंत सिन्हा, कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, बाबुल सुप्रियो, साध्वी निरंजन ज्योति, विजय सांपला।
शपथ ग्रहण का वीडियो-












Click it and Unblock the Notifications