Big Boss 14: 'कट' बोलने के बाद भी किस करते रहे पवित्रा और एजाज, नए टॉस्क में घर वालों ने लिए जमकर मजे

नई दिल्ली: बिग बॉस 14 को शुरू हुए एक महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है। आमतौर पर आपको बिग बॉस में लड़ाई-झगड़ा, डांस ये सब ज्यादा देखने को मिलता है, लेकिन अब एक दिलचस्प वाक्या हुआ है, जिसे देखकर आप हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वाक्ये को लेकर घर के लोग अब पवित्रा और एजाज का मजाक बना रहे हैं।

नए टॉस्क में डायरेक्टर बने अली

नए टॉस्क में डायरेक्टर बने अली

दरअसल बिग बॉस को और ज्यादा इंट्रेस्टिंग बनाने के लिए मेकर्स इसमें नए-नए टॉस्क लेकर आ रहे हैं। नए टॉस्क में अली गोनी एक फिल्म डायरेक्टर बनते हैं, जबकि एजाज खान, पवित्रा पूनिया और राहुल वैद्य एक्टर। इन तीनों में अली को एक लव ट्रायंगल शूट करना रहता है। डायरेक्टर अली ने सबको शॉट समझाते हुए पवित्रा और एजाज को कपल बनने को कहा, जबकि राहुल वैद्य को उनका एक्स बॉयफ्रेंड बना दिया। फिर शुरू होती है शानदार शूटिंग।

कट के बाद भी करते रहे किस

शॉट के मुताबिक पवित्रा एजाज को लिप किस करना रहता है। दोनों किस शुरू करते हैं और शार्दुल पंडित मुंह से आवाजें निकालने लगते हैं। इसी बीच राहुल वैद्य की एंट्री होती है, उन्हें उस शीन को देखकर हैरान होना रहता है। सब कुछ सही जाता है, इसके बाद डायरेक्टर बने अली ने कट बोला, लेकिन ना तो पवित्रा ने उस पर ध्यान दिया और ना ही एजाज ने। बाद में एजाज ने डायरेक्टर अली से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि वो सीन में बह गए थे, इसलिए कट पर ध्यान नहीं दिया। जिस पर घर वालों ने जमकर मजे लिए।

राहुल ने खोला एक राज

राहुल ने खोला एक राज

कलर्स चैनल ने सोशल मीडिया पर एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है। इसमें राहुल सभी घरवालों के सामने खड़े हैं और कहते हैं, ''आज 11 नवंबर है। आज मेरे लिए बहुत ज्यादा स्पेशल दिन है, क्योंकि मेरी जिंदगी में एक ऐसी लड़की है, जिसको मैं पिछले 2 सालों से जानता हूं। इस घर में आने के बाद मुझे रिश्तों की अहमियत का अहसास हुआ। जब यहां किसी से झगड़ा होता था, मैं अंदर जाता था, अकेला महसूस करता था, तब मुझे उसकी बहुत ज्यादा याद आई।" राहुल ने आगे कहा कि उस लड़की का नाम दिशा परमार है। आज उसका बर्थडे है। मैंने उसके लिए अपनी टी-शर्ट पर उसका नाम लिखा है। मैं मेरी तरफ से आज कुछ करना चाहता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+