नए संसद भवन में दिखी 'अखंड भारत' की झलक, जानिए क्या-क्या दर्शाया गया?
New Parliament House: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन के रुप में देश को बड़ी सौगात भेंट की। नए संसद भवन की भव्य तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उनमें से एक है ‘अखंड भारत' की तस्वीर।

New Parliament House: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश को नए संसद भवन की सौगात दी। इस दौरान पीएम ने कहा कि यह संसद भवन 140 करोड़ भारतवासियों की आकांक्षाओं और सपनों का प्रतिबिंब है। पीएम ने इस संसद भवन को अमृतकाल का उपहार बताया। इस बीच नए संसद भवन की भव्य तस्वीर सोशल मीडिया के भंवर में तैरती रहीं। इनमें से एक 'अखंड भारत' की तस्वीर सामने आई।
संसद भवन की दीवार पर लगी यह तस्वीर आजादी और विभाजन के पहले का नक्शा है। इस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया में अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। उधर, इस तस्वीर को कई बीजेपी नेताओं ने शेयर किया है। बीजेपी सरकार में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने फोटो को शेयर करते हुए लिखा कि संकल्प स्पष्ट है- अखंड भारत। वहीं, मुंबई उत्तर-पूर्व से लोकसभा सदस्य मनोज कोटक ने कहा कि ये नई संसद में अखंड भारत को दर्शाता है। यह हमारे शक्तिशाली और आत्मनिर्भर भारत का प्रतिनिधित्व करता है।
ಸಂಕಲ್ಪ ಸ್ಪಷ್ಟವಾಗಿದೆ - ಅಖಂಡ ಭಾರತ 🇮🇳#NewParliamentBuilding#MyParliamentMyPride pic.twitter.com/tkVtu3CCoh
— Pralhad Joshi (@JoshiPralhad) May 28, 2023
क्या है इस नक्शे में ?
आपको बता दें कि संसद भवन की दीवार पर लगी अखंड भारत के नक्शे में प्राचीन समय के महत्वपूर्ण साम्राज्यों और शहरों को दिखाया गया है। साथ ही वर्तमान पाकिस्तान में स्थित तक्षशिला भी दर्शाया गया है। नक्शे के पास स्थित एक पत्थर में पुराने शिलालेख से एक लेख लिखा गया है। दूसरी ओर प्राचीन काल की मूर्तियां स्थापित हैं।
संसद भवन की दीवारों पर ये भी आए नजर
वहीं, संसद भवन की दीवारों पर भारत के पूर्व गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल, अंबेडकर, चाणक्य के चित्र भी आकर्षण का केंद्र बने रहे। इसके अलावा देश की सांस्कृतिक विविधता के भित्ति चित्रों सहित कलाकृतियां भी बने हैं।












Click it and Unblock the Notifications