महिलाओं को समर्पित होता नया संसद भवन, दीवारों पर लगेंगी सीता और द्रोपदी की पेंटिंग

नई दिल्ली, 28 मई: पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट सेंट्रल विस्टा में कई इमारतें बनकर तैयार हो गई हैं। कई पर काम चल रहा है। वहीं नए पार्लियामेंट को लेकर एक बेहद ही अहम जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के हिस्से के रूप में बनाए जा रहे नए संसद भवन की दीवारों पर भारत की पौराणिक कथाओं और भारतीय इतिहास की प्रख्यात महिलाओं जैसे अहिल्या होल्कर, रजिया सुल्ताना, सीता, द्रोपदी अक्का महादेवी एंव कई अन्य महत्वपूर्ण महिला की तस्वीरें शोभा बढ़ाएंगीं।

New Parliament building to be dedicated to women, paintings of Sita and Draupadi will be installed on walls

हिन्दुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि, "स्वतंत्रता के 75 साल के जश्न को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार वैदिक काल से 1947 तक की 75 महिलाओं की तस्वीरों के संसद की दीवारों पर लगाने का विचार कर रही है। इन पेंटिंग में ये भी जानकारी शामिल होगी कि, ये महिलाएं कौन थीं और उन्होंने भारतीय इतिहास में क्या भूमिका निभाई।

महिलाओं की सूची में 18 वीं शताब्दी की मराठा रानी अहिल्या होल्कर, महाभारत में पांच पांडवों की पत्नी द्रौपदी, रामायण से राम की पत्नी सीता, और वैदिक युग के कवियों और संतों जैसे अदिति, अप्पला और गार्गी शामिल हैं। चित्रों में कश्मीर के मध्ययुगीन शैव कवि लालेश्वरी भी शामिल हो सकते हैं। इस सूची में 16 वीं शताब्दी की हिंदू रहस्यवादी कवि और कृष्ण की भक्त मीराबाई, 13 वीं शताब्दी में दिल्ली पर शासन करने वाली रजिया सुल्ताना और 12 वीं शताब्दी की कन्नड़ कवि अक्का महादेवी के नाम शामिल हो सकते हैं। बुर्का की प्रथा के खिलाफ लड़ने वाली पहली महिलाओं में से एक सुगरा मिर्जा को भी चित्रित किया जा सकता है।

एक दूसरे अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कितनी महिलाओं को चित्रित किया जाएगा और चित्रों को कैसे प्रदर्शित किया जाएगा, इस पर निर्णय लिया जाना बाकी है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र ने इस वर्ष की शुरुआत में 75 प्रतिष्ठित महिलाओं की स्मृति में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया है। सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के हिस्से के रूप में, सरकार एक नया संसद भवन, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के लिए नए आवास और केंद्रीय सचिवालय भवनों का निर्माण कर रही है। जिसमें लगभग 51 मंत्रालय होंगे। इसमें राजपथ का पुनर्विकास भी शामिल है।

जहां अक्टूबर तक संसद भवन के तैयार होने की उम्मीद है, वहीं सेंट्रल एवेन्यू का पुनर्विकास जून के अंत तक पूरा हो जाएगा। 10 में से तीन सचिवालय भवनों पर काम पिछले साल शुरू हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+