मोदी राज में सांसद चखेंगे फिश करी और चिकन कोफ्ता का स्वाद

नरेन्द्र मोदी की सरकार बनने के साथ ही संसद भवन कैंटीन का मेन्यू बदल गया है। सांसदों को परोसे जाने वाले लजीज खानपान का भी नया मेन्यू आ गया है। सांसद अब फिश करी , चिकन कोफ्ता करी और ग्रिल्ड फिश के साथ कश्मीरी राजमा और छोले भटूरे का भी लुत्फ उठा सकेंगे।
लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी प्रपत्र के अनुसार सांसद अब संसद भवन ग्रंथालय में स्थित कैंटीन में पहले से उपलब्ध 8 व्यंजनों के अलावा 8 और नए व्यंजनों का जायका हासिल कर सकेंगे। संसद की खानपान संबंधी समिति के निर्देशों के अनुसार सांसदों के लिए दक्षिण भारतीय थाली, फिश करी या मटन, चिकन कोफ्ता करी , व्हाइट सॉस के साथ उबली हुई सब्जी और भुना हुआ चिकन या उबली हुई सब्जी और पोटेटो फिंगर के साथ ग्रिल्ड चिकन को मेन्यू में शामिल किया गया है।
इसके अलावा फिंगर चिप्स और टार्टर सॉस के साथ ग्रिल्ड फिश , शाकाहारी मंचूरियन करी के साथ फ्राइड राइस , वेजिटेबल हक्का नूडल्स, अचार और सलाद के साथ छोले भटूरे या पूड़ी भाजी और अचार तथा गट्टा करी और स्टीम्ड राइस या कढ़ी पकौड़ा और स्टीम्ड राइस या कश्मीरी राजमा और स्टीम्ड राइस को भी कैंटीन ने अपने मैन्यू में सामिल किया है।
गैरतलब है कि संसद भवन में रेलवे बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न कैंटीनों में पहले से ही विविध प्रकार का दोपहर का भोजन उपलब्ध कराया जा रहा हैं। इनमें शाकाहारी थाली, 3 कोर्स शाकाहारी लंच, 3 कोर्स मांसाहारी लंच तथा कोम्बो मील शामिल है। अब सरकार बदलने के साथ कैंटीन के मैन्यू में बदलाव किया गयाहै।












Click it and Unblock the Notifications