इंतजार हुआ खत्म, 'कसौटी जिंदगी की 2' के नए प्रोमो में दिखी 'कोमोलिका', उड़े लोगों के होश, देखें Video
मुंबई। आखिरकार इंतजार खत्म हुआ और दर्शकों के सामने उस करेक्टर की एंट्री हुई जिसका इंतजार वो बेसब्री से कर रहे थे, जी हां यहां बात कर रहे हैं एकता कपूर के मोस्ट अवेटड शो 'कसौटी जिंदगी की' पार्ट टू के अहम किरदार कोमोलिका की, जिसकी पहली झलक शो के दूसरे प्रोमो में दिखाई गई है, हालांकि अभी भी सस्पेंस बना हुआ है कि आखिरकार इस अहम किरदार को प्ले कौन कर रहा है क्योंकि शो के प्रोमो में कोमोलिका का चेहरा नहीं दिखाया गया है।

'कसौटी जिंदगी की 2' के नए प्रोमो में दिखी 'कोमोलिका'
पहले प्रोमो की ही तरह आज भी शाहरुख के साथ ही एकता कपूर ने कसौटी जिंदगी ... का नया प्रोमो रिलीज किया। टीवी क्वीन एकता ने इस प्रोमो को शेयर करते हुए लिखा, ''बड़ा लॉन्च कर रही हूं... बहुत ज्यादा प्रमोशन...! उम्मीदें बढ़ा देती हैं... पूरी टीम के हार्ड वर्क के साथ और परिणाम की उम्मीद ना करते हुए, हम आशा करते हैं कि लोगों को कसौटी जिंदगी की पसंद आएगी। कल से रात 8 बजे स्टार प्लस पर।''
कोमोलिका की लचकती कमर...
हालांकि जिस तरह से प्रोमो में कोमोलिका की एंट्री हुई है, वो जबरदस्त है जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कोमोलिका का किरदार इस बार पहले से भी ज्यादा हॉट और ग्लैमरस होगा, फिलहाल प्रोमो में कोमोलिका की लचकती कमर ही दिख रही है।

हिना खान बनी हैं कोमोलिका?
कयास लगाए जा रहे हैं कि ये किरदार हिना खान प्ले कर रही हैं। गौरतलब है कि एकता कपूर का शो 'कसौटी जिंदगी की 2', 25 सितंबर से स्टार प्लस पर ऑन एयर हो जाएगा। मेकर्स ने शो के जो प्रोमो रिलीज किए थे, उसमें प्रेरणा के रोल में एरिका फर्नांडिस और अनुराग के रोल में पार्थ समथान नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications