गुजरात की पहली महिला सीएम बनीं आनंदीबेन, आज लेंगी शपथ

गुजरात में राज्यपाल आज यहां महात्मा मंदिर में एक समारोह में आनंदी पटेल को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगी। राज्य भाजपा अध्यक्ष आरसी फल्दू, भाजपा महासचिव अमित शाह और दूसरों नेताओं ने यहां राज्यपाल से मुलाकात कर इस बात की जानकारी दी है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता अर्जुन मुंडा गुजरात की नई मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल के गांधीनगर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
अर्जुन मुंडा गुजरात सरकार ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया है। तय कार्यक्रम के अनुसार मुंडा विशेष विमान में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के साथ नई दिल्ली से गुरुवार सुबह साढे नौ बजे गांधीनगर के लिए रवाना होंगे।












Click it and Unblock the Notifications