केरल में नई गाइडलाइन, वैक्सीन की दोनों डोज लेने वालों को कई तरह की छूट
नई दिल्ली, 25 सितंबर: केरल में कोरोना का कहर अभी जारी है। इस बीच सीएम पिनाराई विजयन ने शनिवार को होटल, रेस्टोरेंट, बार आदि को छूट की घोषणा की। जिसके तहत अब वो वैक्सीन की दोनों डोज लेने वालों के लिए इन-हाउस डाउनिंग सुविधा शुरू कर सकेंगे। हालांकि सरकार ने साफ किया है कि सेवा शुरू करने से पहले मालिक ये सुनिश्चित करें कि सभी कर्मचारियों का टीकाकरण हुआ हो। सीएम के मुताबिक अभी 50 प्रतिशत क्षमता की इजाजत है। हालात सुधरने पर इसे और बढ़ाया जाएगा।

वहीं दूसरी ओर शुरू से ये रिपोर्ट आ रही कि एससी के जरिए कोरोना वायरस तेजी से फैलता है। जिस पर सरकार ने एयर कंडीशनिंग की अनुमति नहीं दी है। सभी होटल संचालक ये सुनिश्चित करेंगे कि इमारत के दरवाजे, खिड़कियां खुले हों। इसके अलावा उन लोगों के लिए इनडोर स्टेडियम और स्विमिंग पूल खुलेगा, जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लगवा ली है।
मार्च में कोरोना वायरस की दूसरी लहर जब आई थी, तो केरल सरकार ने स्कूलों को बंद कर दिया था। पिछले हफ्ते सरकार ने विचार-विमर्श के बाद 1 नवंबर से स्कूलों को फिर से खोलना का फैसला लिया गया था। इसके लिए 24 सितंबर को दिशानिर्देश जारी कर दिए गए। इसके तहत एक बेंच पर दो छात्रों को ही बैठने की अनुमति होगी।
मामले में केरल के स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि 18+ आयुवर्ग वाले 91.3 प्रतिशत लोगों को पहली खुराक दे दी गई है, जबकि 39 प्रतिशत लोगों ने दोनों खुराक पा ली है। वहीं केरल में शुक्रवार को 17983 नए कोविड केस सामने आए, जिसमें 127 की मौत हुई। ऐसे में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 45,97,293 हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications