धर्मेंद्र के फार्म हाउस पर आया नया मेहमान, बोले- पास जाना भी हो रहा मुश्किल

नई दिल्ली। बॉलीवुड के जाने माने एक्टर धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे इंस्टाग्राम पर निजी जिंदगी की कई वीडियो शेयर करते रहते हैं। वे अधिकतर समय अपने फार्महाउस पर बिताते है। यहां वे सब्जियां भी उगाते हैं और मवेशियों को भी पालते हैं। वे अपने गाय बछड़ों से कितना अधिक प्रेम करते हैं इसका अंदाजा इस चीज से लगाया जा सकता है कि वे अकसर अपने फैंस को अपने फार्म हाउस पर लाए गए जानवरों से वीडियो के माध्यम से मिलाते हैं।

धर्मेंद्र के फार्महाउस पर आया नया मेहमान

धर्मेंद्र के फार्महाउस पर आया नया मेहमान

धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया उसमें उनकी एक गाय है और जमीन पर एक बछड़ा बैठा है जिसका जन्म हाल ही में हुआ है। गाय का वीडियो बनाते हुए कैमरा जैसे ही आगे बढ़ता है गाय अपने बछड़े को घेरकर खड़ी हो जाती है। उसे डर है कि उसके बछड़े को कोई उससे दूर न लेकर चला जाए। वीडियो में धर्मेंद्र की पालतु गाय अपने बछड़े को दुलार करती भी दिख रही है।

'मुझे अपने बछड़े के पास आने नहीं देती'

वीडियो के कैप्शन में धर्मेंद्र ने लिखा है- 'मेरी अपनी गाय मुझे अपने नवजात बछड़े के पास आने नहीं देती। धरती पर कोई भी मां हमेशा अपने बच्चे को लेकर असुरक्षित रहती है।' बता दें कि दश्कों बॉलीवुड की चमक धमक वाली दुनिया में बिताने के बाद भी दिल से काफी ज्यादा देसी हैं। गांव जैसे क्षेत्रों में रहना और खुद उगाई हुई सब्जियां खाना उन्हें पसंद है।

अपने फॉर्म हाउस पर उगाते हैं सब्जियां

कुछ समय पहले धर्मेंद्र ने एक अन्य वीडियो शेयर किया था जिसमें उनके और उनके माली के हाथ में टमाटर की बाल्टियां थीं। धर्मेंद्र बता रहे थे कि ये टमाटर उनके फॉर्म हाउस पर उगाए गए हैं। धर्मेंद्र ने 1960 में बॉलीवुड में डेब्यु किया था। इस समय उनकी उम्र 83 साल है। वे अधिकतर समय खेतों में बिताते हैं और प्रकृति के बीच रहना पसंद करते हैं।

यह भी पढ़ें- धर्मेंद्र बोले- हमें राजनीति की ABC भी नहीं आती, बेटे सनी को लेकर कही ये बड़ी बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+