टोल टैक्स का झंझट खत्म! ₹3,000 में सालभर कर सकेंगे यात्रा, जानिए FASTag के नए नियम, कैसे बनेगा पास?

New FASTag Rule: 15 अगस्त 2025 से देशभर में FASTag प्रणाली में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब ₹3,000 की कीमत में एक वार्षिक FASTag पास जारी किया जाएगा, जो टोल प्लाजा पर भुगतान की प्रक्रिया को और भी आसान और तेज़ बनाएगा। इस नए पास की मदद से यात्रियों को हर बार टोल टैक्स देने की झंझट से राहत मिलेगी और बिना रुके ही अपनी यात्रा जारी रख सकेंगे। सरकार का यह कदम डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने और ट्रैफिक जाम कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। आइए जानते हैं इस नए FASTag वार्षिक पास से जुड़ी पूरी जानकारी। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इसको लेकर जानकारी दी है।

15 अगस्त से होगा शुरू

नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए बताया है कि, एक ऐतिहासिक पहल के तहत, 15 अगस्त 2025 से ₹3,000 की कीमत वाला FASTag आधारित वार्षिक पास शुरू किया जा है। यह पास सक्रिय होने की तिथि से एक वर्ष तक या 200 यात्राओं तक, जो भी पहले हो, वैध रहेगा। यह पास केवल गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों (कार, जीप, वैन आदि) के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है और यह देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्बाध यात्रा को संभव बनाएगा।

New FASTag Rule

इस वजह से लिया गया फैसला

उन्होंने आगे लिखा कि, वार्षिक पास के सक्रियण/नवीनीकरण के लिए जल्द ही राजमार्ग यात्रा ऐप और NHAI / MoRTH की वेबसाइट्स पर एक अलग लिंक उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे प्रक्रिया सरल और सुगम होगी। यह नीति 60 किलोमीटर के दायरे में स्थित टोल प्लाज़ाओं को लेकर लंबे समय से चली आ रहें कन्सर्न्स को अधोरेखित करेगी और एक ही सुलभ लेनदेन के माध्यम से टोल भुगतान को सहज बनाएगी। प्रतीक्षा समय घटाकर, भीड़ कम कर और टोल प्लाज़ाओं पर विवाद को समाप्त कर, वार्षिक पास नीति लाखों निजी वाहन चालकों के लिए तेज़, सुगम और बेहतर यात्रा अनुभव के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें 'हमारी सड़कें अमेरिका से भी बेहतर होंगी', Nitin Gadkari ने किया दावा, जानिए TESLA के भारत आने पर क्या बोले?

₹3,000 की FASTag आधारित वार्षिक पास: मुख्य बातें

  • शुरुआत: 15 अगस्त 2025 से लागू
  • मूल्य: ₹3,000
  • वैधता: एक वर्ष या 200 यात्राएं, जो भी पहले हो
  • लक्षित वाहन: गैर-व्यावसायिक निजी वाहन (कार, जीप, वैन आदि)
  • उद्देश्य: टोल प्लाज़ा पर निर्बाध और तेज़ यात्रा सुनिश्चित करना
  • प्राप्ति: राजमार्ग यात्रा ऐप और NHAI/MoRTH वेबसाइट से

वार्षिक पास के फायदे

  • टोल प्लाज़ा पर प्रतीक्षा समय में कमी
  • टोल विवादों का समाधान
  • टोल भुगतान प्रक्रिया को आसान बनाना
  • भीड़ कम करना और यात्रा अनुभव बेहतर बनाना
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+