न्यू फरक्का एक्सप्रेस रेल हादसा: सीएम योगी ने किया मृतकों के परिजनों के लिए आर्थिक मदद का ऐलान
Recommended Video

लखनऊ। रायबरेली में बुधवार सुबह न्यू फरक्का एक्सप्रेस के 6 डिब्बे पटरी से उतरने के कारण 6 लोगों की मौत हो गई। ये घटना हरचंदपुर रेलवे स्टेशन से 50 मीटर की दूरी पर हुई। हादसे में अभी 20 लोगों के घायल होने की खबर है जबकि फंसे हुए लोगों को कोच को काटकर निकाला जा रहा है। घटनास्थल पर NDRF, रेलवेकर्मियों और पुलिस की टीमें राहत कार्य में जुटी है। वहीं, मुख्ममंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख जबकि घायलों के लिए 50 हजार रु की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। इस हादसे में घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मौके पर राहत और बचाव की टीम को भेजा। सीएम योगी ने निर्देश दिया है कि घायलों को हर संभव मदद मुहैया कराई जाए। इस हादसे की जांच के लिए मौके पर एटीएस की टीम कुछ ही देर में पहुंचने वाली है।
हादसे के बाद प्रशासन की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं, बीएसएनएल नंबर 05412-254145, जबकि रेलवे का नंबर 027-73677 ये है, जिसपर फोन करके आप घटना के बारे में जानकारी ले सकते हैं, आपको बता दें कि ट्रेन संख्या 14003 (MLDT-NDLS) है। घटना के बाद कई रेलवे अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications