बाबा काशी विश्वनाथ के स्पर्श दर्शन के लिए नया ड्रेस कोड, पुरुषों को पहनना होगा धोती कुर्ता, महिलाओं के लिए साड़ी अनिवार्य
नई दिल्ली। देश के अलग-अलग मंदिरों में अलग-अलग तरह के नियम होते हैं। यहां आने वाले श्रद्धालुओं की पोशाक को लेकर खास नियम होते हैं और उन्हें कुछ विशेष कपड़े पहनकर मंदिर में आने की अनुमति नहीं होती है। मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकाल मंदिर में भी ड्रेस कोड लागू है। उज्जैन के महाकाल की ही तर्ज पर अब वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में भी जींस पहनकर आने पर पाबंदी होगी। निर्धारित ड्रेस कोड के अनुसार अब मंदिर में बाबा के दर्शन करने आने वाले पुरुष श्रद्धालुओं को धोती कुर्ता पहनकर आना होगा जबकि महिलाओं को साड़ी पहनकर आना होगा।

स्पर्श दर्शन के लिए जरूरी ड्रेस कोड
काशी विश्वनाथ मंदिर को लेकर जो नया नियम बनाया गया है उसके अनुसार जींस, पैंट या सूट पहनकर आने वाले लोग मंदिर में दर्शन पहले की तरह कर सकेंगे लेकिन उन्हें स्पर्श करने की अनुमति नहीं होगी। स्पर्श दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को ड्रेस कोड का पालन करना होगा। स्पर्श दर्शन के लिए पुरुष श्रद्धालुओं को धोती कुर्ता और महिला श्रद्धालुओं को साड़ी पहनकर आना होगा। मंदिर में ड्रेस कोड लागू होने के साथ ही स्पर्श दर्शन की अवधि को भी बढ़ाया जा रहा है। इस बाबत फैसला रविवार को मंदिर प्रशासन और विद्वत परिषद के विद्वानों की बैठक के बाद लिया गया।

मकर संक्रांति के बाद लागू होगी नई व्यवस्था
मंदिर में पूजन व दर्शन व्यवस्था को तय करने के लिए धर्मार्थ कार्य मंत्री नीलकंठ तिवारी की अध्यक्षता बैठक की गई। बैठक में यह तय किया गया कि नई व्यवस्था मकर संक्रांति के बाद लागू होगी। यह नई व्यवस्था मंगला आरती से लेकर दोपहर की आरती तक हर रोज लागू होगी। तमाम विद्वानों की सहमति के बाद यह तय हुआ कि मंदिर में स्पर्श दर्शन के लिए धोती कुर्ता और साड़ी पहनना अनिवार्य होगा। लेकिन जो लोग ऐसा नहीं करते हैं उन्हें सिर्फ दर्शन की अनुमति होगी। बता दें कि यह व्यवस्था ना सिर्फ उज्जैन के महाकाल मंदिर बल्कि दक्षिण भारत के तमाम मंदिरों में लागू है।

होगी यह व्यवस्था
नीलकंठ तिवारी का कहना है कि धर्मार्थ कार्य विभाग ने एक पावन पथ बनवाया है। जिसमे सभी मंदिरों को लिया जाएगा जो काशी के खंड में हैं। साथ ही बैठक में विश्वनाथ धाम में शास्त्र और शास्त्रार्थ केंद्र खोलने की भी मांग रखी की है। इसमे पुरोहित प्रशिक्षण केंद्र भी खोला जाएगा, जहां कर्मकांड की शिक्षा, कंप्यूटर शिक्षा और अंग्रेजी की शिक्षा का तीन माह का कोर्स कराया जाएगा।
-
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
'खामोश करवाया गया हूं', राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP में दरार आई खुलकर सामने! क्या अब BJP में जाएंगे MP? -
'मैंने पापा से कहा था ये ठीक नहीं है', युवराज सिंह ने क्रिकेट के दो दिग्गजों से क्यों मांगी माफी?












Click it and Unblock the Notifications