New Delhi Stampede: ये अधिकारी करेंगे हादसे की जांच, दो सदस्यीय कमेटी का गठन
New Delhi Stampede: 15 फरवरी की रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेट फॉर्म नंबर 14 और 15 पर मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि इस हादसे में 25 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं घायलों का इलाज LNJP अस्पताल में चल रहा है।
वहीं रेलवे ने इस हादसे के पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे का ऐलान कर दिया है। मृतकों के परिजनों को 10 लाख हुए गंभीर रूप से घायलों को 2.5 लाख रूपए की सहायता राशि दी जाएगी।मामूली रूप से घायल को 1 लाख रुपए दिए जाएंगे

सभी वीडियो फुटेज सुरक्षित रखने का आदेश
25 घायलों में से 10 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर बताए जा रहे हैं। इसी बीच रेलवे ने हादसे की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है।। रेलवे ने बताया कि समिति ने घटना की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी है। जांच के क्रम में रेलवे स्टेशन से सभी वीडियो फुटेज सुरक्षित करने का आदेश दिया है।
ये अधिकारी करेंगे जांच
रेलवे ने रविवार (16 फरवरी) को बताया कि समिति में उत्तर रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक (पीसीसीएम) नरसिंह देव और प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त (पीसीएससी) पंकज गंगवार शामिल हैं। वहीं समिति ने घटना की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी है। जांच के हिस्से के रूप में समिति ने जांच में सहायता के लिए रेलवे स्टेशन से सभी वीडियो फुटेज सुरक्षित करने का आदेश दिया है।
ये भी पढ़ें New Delhi Stampede: कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है रेलवे, 50-60 हजार नहीं इतने पद हैं खाली?
रेलवे बोर्ड के सूचना एवं प्रचार के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने बताया कि, "स्थिति नियंत्रण में है और यात्रियों को विशेष ट्रेन से भेज दिया गया है... रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही अब सामान्य है।"
इस वजह से हुई भगदड़
बता दें कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ शनिवार(15 फरवरी) रात 10 बजे हुई। जब लाखों श्रद्धालु महाकुंभ 2025 उत्सव के लिए प्रयागराज जा रहे थे, जिससे स्टेशन पर काफी भीड़भाड़ हो गई। उसी दौरान अचानक घोषणा हुई की ट्रेन 14 नंबर प्लेटफॉर्म पर आएगी लोग भागने लगे और भगदड़ मच गई। जिस वजह से अफरा-तफरी मच गई। वहीं 14 नंबर और 15 नंबर पर पहले से ही दूसरे ट्रेन के इंतजार के लिए भीड़ थी"
ये भी पढ़ें New Delhi Stampede: अश्विनी वैष्णव के कार्यकाल में हर महीने इतने रेल हादसे, आकड़े डराने वाले












Click it and Unblock the Notifications