नई दिल्ली में टोरनेडों जैसी आंधी, मेट्रो सेवा ठप

मौसम विभाग के निदेशक ने बताया है कि आने वाले दिनों में दिल्ली का मौसम सुहावना बना रहेगा लेकिन उसके बाद भीषण गर्मी भी पड़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून में देरी के चलते सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ेगी।सूत्रों के मुताबिक कई इलाकों में मेट्रो सेवा भी ठप कर दी गई है। दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में रहने वाले निवासी संजय झा ने बताया कि आंधी इतनी तेज थी कि लोग अपने घरों में कैद हो गए और अधिकांश इलाकों की बत्ती भी गुल हो गई।
नई दिल्ली समेत एनसीआर इलाके में शाम करीब 5 बजे से मौसम बिल्कुल सुहावना हो गया। पहल तो यहां के स्थानीय निवासियों को ऐसे काले बादलों पर ज्यादा भरोसा नहीं हुआ क्योंकि करीब 1 घंटे पहले ही तक दिल्ली का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस था। शाम 5 बजे ही दिल्ली में छाए बादलों के चलते पूरा अंधेरा छा गया और कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश भी हुई। बताया जा रहा है कि एनसीआर के कुछ इलाकों में तो ओले भी गिरे हैं।
शाम 5 बजे ही दिल्ली में छा गया अंधेरा:
शुक्रवार को दिल्ली समेत एनसीआर में शाम 5 बजे ही अंधेरा छा गया। ये अंधेरा किसी बत्ती के गुल होने से नहीं बल्कि काले बादलों के चलते छाया। शुरुआत में तो 15-20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं बहीं जिसमें दिल्ली के कुछ इलाको में पेड़ भी गिर गए। पेड़ गिरने की वजह से कई जगह यातायात जाम की स्थिति बन गई जबकि तेज हवाओं के चलते अधिकांश इलाको में बिजली भी गुल हो गई और सरकारी दफ्तरों में भी काम-काज ठप हो गया।












Click it and Unblock the Notifications