बिना नेता विपक्ष के ही होगी सीवीसी की नियुक्ति!

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) सरकार देश के अगले केन्द्रीय सतर्कता आयुक्त(सीवीसी) के रूप में डी.के.सिकरी की नियुक्ति कर सकती है। वे गुजरात कैडर के आईएएस अफसर हैं।

narendra-modi-cvc

मोदी ने दी हरी झंडी

पीएमओ के सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिकरी के नाम को हरी झंडी दिखा दी है। अब तो इस बाबत घोषणा हनी बाकी रह गई है। वैसे सतर्कता आयुक्त के नाम पर अंतिम फैसला प्रधानमंत्री, लोकसभा स्पीकर और लोकसभा में विपक्ष के नेता मिलकर करते हैं।

अब यह बात कोई बताने को तैयार नहीं कि सिकरी के नाम पर सहमति कैसे बनी क्योंकि लोकसभा में तो विपक्ष का कोई नेता नहीं है।

अगर सिकरी देश के नए मुख्य सतर्कता आयुक्ता बनते हैं तो वे प्रदीप कुमार का स्थान लेंगे। प्रदीप कुमार रिटायर होने वाले हैं। बताते चले कि केन्द्रीय सतर्कता आयुक्त को राष्ट्रपति शपथ दिलाते हैं। उनका कार्यकाल तीन साल से कुछ अधिक समय का होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+