New Coronavirus Strain: यूरोप, मिडिल ईस्ट से महाराष्ट्र आने वालों के लिए अनिवार्य हुआ संस्थागत क्वारंटीन

New Coronavirus Strain: महाराष्ट्र सरकार ने यूरोप, मिडिल ईस्ट से आने वालों के लिए जारी की एसओपी, क्वारंटीन किया गया जरूरी

नई दिल्ली। महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार ने यूरोप, मिडिल ईस्ट और दक्षिण अफ्रीका से आ रही उड़ानों के यात्रियों के लिए नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है। इसमें संस्थागत क्वारंटीन समेत कई अहम फैसले लिए गए हैं। ब्रिटेन में मिले कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के खतरे को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने ये कदण उठाया है। महाराष्ट्र सरकार से चीफ सेक्रेटरी की ओर से जारी दिशा निर्देशों में कहा गया है कि यूरोप, मिडिल ईस्ट और दक्षिण अफ्रीका से आ रहे यात्रियों पर ये नियम तुरंत प्रभाव से लागू होते हैं। संबंधित अधिकारी इनका पालन कराया जाना सुनिश्चित करें।

New corona strain, maharashtra gov new sop, lockdown in maharashtra, corona news, coronavirus, coronavirus vaccine, कोरोना वायरस, Maharashtra, महाराष्ट्र, lockdown, Uddhav Thackeray, flight

Recommended Video

    Coronavirus Variants: Moderna कंपनी ने कहा- New Strain पर भी असरदार होगा Vaccine | वनइंडिया हिंदी

    एसओपी में कहा गया है कि यूरोप, दक्षिण अफ्रीका और मध्य-पूर्व की उड़ानों से आने वाले यात्री, जिनमें कोई लक्षण नहीं है। उनका RTPCR टेस्ट नहीं किया जाएगा। सभी को उनके खर्च पर संस्थागत क्वारंटीन में रहना होगा। इन देशों से आने वाले यात्री को होम क्वारंटीन की अनुमति नहीं होगी। आरटीपीसीआर टेस्ट क्वारंटीन में रहते हुए यात्री के खर्च से ही की पांच से सात दिन बाद किया जाएगा। इसके लिए होटलों को प्राइवेट लैब से जोड़ा जाएगा।

    विदेशी यात्रियों को संस्थागत क्वारंटीन में समायोजित करने के लिए बीएमसीनिजी होटलों में 20,000 कमरों की व्यवस्था कर रहा है। महाराष्ट्र में मुंबई के अलावा हवाई अड्डे के अलावा, पुणे और नागपुर के हवाई अड्डों पर भी यूरोप और मध्य पूर्व से बड़ी संख्या में यात्री आते हैं। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में नाइट कर्फ्यू भी लगा दिया है। महाराष्ट्र में 22 दिसंबर से 5 जनवरी तक के लिए नाइट कर्फ्यू है। इसके तहत रात को 11 बजे से सुबह 6 बजे तक बाहर निकलने पर पाबंदी है।

    कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर यूनाइटेड किंगडम में हड़कंप मचा हुआ है। ब्रिटेन में मिला कोरोना का ये नया स्ट्रेन की पहले वाले वेरिएंट की तुलना में बहुत अधिक ट्रांस्मिसिबिलिटी है। यानी पहले के वायरस के मुकाबले नया वायरस 70 फीसदी ज्यादा तेजी से संक्रमण फैलाता है। इसको लेकर अब तक 25 देशों ने ब्रिटेन की फ्लाइट पर रोक लगा दी हैं, जिसमें भारत भी शामिल है। वहीं ब्रिटेन की सरकार ने भी देश के कई हिस्सों में लॉकडाउन लागू कर दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+