लंदन में 30 दिसंबर तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, लोगों को क्रिसमस मनाने की भी नहीं मिली छूट

लंदन। Lockdown Extend in London ब्रिटेन (Britain) के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Boris johnson) ने लंदन में लॉकडाउन को बढ़ाने की घोषणा कर दी है। शनिवार को बोरिस जॉनसन ने लंदन और आसपास के इलाकों में कोरोना के नई किस्म के वायरस के तेजी से फैलने की बात कही। इसके साथ ही बोरिस जॉनसन ने नवंबर में लगाए लॉकडाउन को आगे बढ़ाने की घोषणा कर दी। इसके साथ ही लंदन में अब क्रिसमस के दौरान लॉकडाउन लागू रहेगा। लोगों को क्रिसमस मनाने की छूट नहीं दी गई है।

Recommended Video

    London में Coronavirus के नए किस्म से दहशत, PM Boris Johnson ने फिर लगाया लॉकडाउन | वनइंडिया हिंदी
    Lockdown in London

    WHO को दी गई वायरस की नई किस्म की जानकारी

    प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि नई किस्म का कोरोना वायरस पहले की तुलना में कम घातक है या नहीं, इस बारे में अभी कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं। ऐसे में अभी इस बारे में कुछ भी कहना सही नहीं होगा। बोरिस जॉनसन ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन को भी कोरोना की इस नई किस्म के बारे में जानकारी दे दी गई है। हमें अभी इस वायरस से सावधानी बरतने की जरूरत है।

    30 दिसंबर तक रहेंगे प्रतिबंध

    प्रधानमंत्री ने बताया है कि लॉकडाउन का ये चरण 30 दिसंबर तक लागू रहेगा। प्रधानमंत्री ने कोविड-19 अलर्ट सिस्टम में चौथे टियर को बनाने का ऐलान किया, जिसमें इंग्लैंड के कस्बे और क्षेत्र आएंगे। लंदन तीसरे टियर में रहा है, जहां सबसे कड़े प्रतिबंध लागू थे। हालांकि, वायरस का प्रसार फिर से होने पर इसे चौथे टियर में स्थानांतरित कर दिया गया।

    वैक्सीन का क्या असर होगा नए वायरस पर?

    आपको बता दें कि ब्रिटेन में वैक्सीन का टीकाकरण अभियान भी चल रहा है, जिसको लेकर बोरिस जॉनसन ने कहा है कि अभी हम इस बारे में भी कुछ कह नहीं सकते कि इस नए वायरस पर वैक्सीन का कितना प्रभाव पड़ेगा और कितना नहीं। हालांकि हमारे एक्सपर्ट इस नए वायरस की जांच पर अपना काम जारी रखेंगे। इसलिए हम इसके बारे में और अधिक सीख रहे हैं, लेकिन हम पहले से ही यह जान चुके हैं कि अब हमें कुछ कड़े कदम उठाने चाहिए।

    इन इलाकों में घर से निकलने पर रहेगी पाबंदी

    रविवार सुबह से ही लंदन और दक्षिण पूर्व इंग्लैंड में लॉकडाउन के प्रतिबंध लागू हो जाएंगे। इस प्रतिबंध के तहत लोगों को घर पर रहना होगा, बिना किसी कारण घर से निकलने पर पाबंदी होगी। जिम, रेस्तरां, योगा क्लासेस इत्यादि पर रोक रहेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+