देश में कोरोना के नए मामलों में गिरावट जारी, पिछले 24 घंटों में 1761 नए केस

नई दिल्ली, 20 मार्च। देश में कोरोना की रफ्तार धीरे-धीरे कम होती जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जो ताजा आंकड़े जारी किए गए हैं उसके अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1761 नए मामले सामने आए हैं जबकि 127 लोगों की मौत हो गई है। अच्छी बात यह है कि चीन और यूरोप के कई देशों में जिस तरह से कोरोना के मामलों ने बढ़ोतरी हो रही है उसका भारत में असर नहीं देखने को मिल रहा है। फिलहाल देश में अब कोरोना के सक्रिय केस अब सिर्फ 26249 बचे हैं।

corona

Recommended Video

    Covid-19 India Update: देश में Corona के 1,761 नए केस | Coronavirus Update | वनइंडिया हिंदी

    जिस तरह से देश में लगातार कोरोना के मामलों में कमी देखने को मिल रही है उसकी अहम वजट कोरोना टीकाकरण और रोजाना कोरोना टेस्टिंग भी है। 19 मार्च तक देश में 782660658 सैंपल्स का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। वहीं 19 मार्च को 431973 सैंपल्स की टेस्टिंग की गई। वहीं देश में कोरोना टीकाकरण अभियान की बात करें तो अभी तक 181.19 करोड़ वैक्सीन की डोज लोगों की दी जा चुकी है। 12-14 साल के बच्चों की बात करें तो 16 से अधिक वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है।

    देश में अभी तक कोरोना से 516479 लोगों की मौत हो चुकी है। कुल संक्रमण के मामलों में अब एक्टिव केस .06 फीसदी बचे हैं। देश में कोरोना रिकवरी दर 98.74 फीसदी है। दैनिक पॉजिटिविटी दर की बात करें तो यह .41 फीसदी है, वहीं साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर .41 फीसदी है। देश में अभी तक कोरोना से 42465122 लोग ठीक हो चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+